Move to Jagran APP

Benipur Election 2020: दरभंगा की इस सीट पर चुनावी जंग पूरी तरह से जातीय समीकरणों में उलझी

Benipur Election News 2020 एनडीए ने जदयू के टिकट पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी को उम्मीदवार बनाया । यहां से पिछली बार जदयू के टिकट पर ही चुनाव जीते वर्तमान विधायक सुनील चौधरी का टिकट कट गया ।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:06 PM (IST)
Benipur Election 2020: दरभंगा की इस सीट पर चुनावी जंग पूरी तरह से जातीय समीकरणों में उलझी
विनय कुमार चौधरी व मिथिलेश चौधरी । जदयू, लोजपा और कांग्रेस के बीच फंसता नजर आ रहा है।

दरभंगा, जेएनएन। इस बार के विधानसभा चुनाव में बेनीपुर सीट पर कमोवेश सभी दलों ने ब्राह्मण उम्मीदवार दिए हैं। ऐसे में जातीय समीकरणों पर यहां होनेवाले चुनाव में इस बार विकास की बात का असर होना स्वाभावकि है। एनडीए ने जदयू के टिकट पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यहां से पिछली बार जदयू के टिकट पर ही चुनाव जीते वर्तमान विधायक सुनील चौधरी का टिकट कट गया है। वे मौन हैं। महागठबंधन ने यहां से कांग्रेस के टिकट पर मिथिलेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। लोजपा ने कमलराम विनोद झा को मैदान में उतारा है। कुल मिलाकर जातीय समीकरणों में उलझी इस सीट पर जीत हार के बीच का खेल जदयू, लोजपा और कांग्रेस के बीच फंसता नजर आ रहा। यहां 53.4फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

loksabha election banner

प्रमुख मुद्दे :

1. किसान परेशान : लोगों के खेतों तक पानी पहुंचाने के दावों के बीच किसानों के लिए स्थापित नलकूप बंद। नतीजतन लोग फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान हैं।

2. स्वास्थ्य सेवाएं : बेनीपुर में लोगों के इलाज के लिए भव्य अनुमंडलीय अस्पताल बनकर तैयार है। काम भी हो रहा है। लेकिन, चिकित्सक व संसाधनों की कमी ने स्वास्थ्य सेवाओं का बंटाधार कर रखा है। नतीजतन लोगों को दरभंगा इलाज के लिए जाना पड़ता है।

3. पेयजल : इस विधानसभा के बेनीपुर प्रखंड के महिनाम गांव में कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है। वजह यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल का नहीं मिलना है। लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने से कैंसर के शिकार हो रहे हैं। तमाम दावों के बीच अबतक यहां के लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति नहीं मिली है।

मैदान में 14 प्रत्याशी :

इस बार यहां मुख्य मुकाबला जदयू के बिनय कुमार चौधरी एवं कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी के बीच है। हालांकि यहां से लोजपा के कमल राम विनोद झा भी जोर लगाए हुए हैं। यहां से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

1. बिनय कुमार चौधरी (जदयू)

2. मिथिलेश कुमार चौधरी (कांग्रेस)

3. कमल राम विनोद झा (लोजपा)

4. मो. कमरूल होदा (निर्दलीय)

5. मनोज कुमार (निर्दलीय)

6. संजीत कुमार (निर्दलीय)

7. रंजीत कुमार झा (निर्दलीय)

8. राजेश कुमार मिश्र (जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक)

9. राजीव कुमार (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी)

10. संजीव झा (शिव सेना)

11. सगुनी राय (निर्दलीय)

12. नथुनी राम (वाजिब अधिकार पार्टी)

13. राम कुमार झा (निर्दलीय)

14. मिथिलेश यादव (निर्दलीय)

अबतक के विधायक :

1967 - विनोदानंद झा (कांग्रेस)

1969 - हरिनाथ मिश्र (लोक तांत्रिक कांग्रेस)

1972 - हरिनाथ मिश्र (कांग्रेस)

इसके बाद यह सीट विलोपित होकर पुन: 2010 में अस्तित्व में आई।

2010- गोपालजी ठाकुर (भाजपा)

2015- सुनील चौधरी (जदयू) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.