वाल्मीकि नगर, बिहार विधानसभा चुनाव 2020
वाल्मिकी नगर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला पश्चिमी चम्पारन लगता है। ये वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 2010 में हुए चुनाव में यहां जेडीयू के राजेश सिंह ने चुनाव जीता था। 2015 में यहां निर्दलीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने चुनाव जीता था। इसे भैंसालोटन के नाम से भी जाना जाता है। गंडक नदी के किनारे बसे इस जगह की गिनती बिहार के प्रसिद्व पिकनिक स्थल के रूप में की जाती है। यहां पर विद्युत उत्पादन के लिए गंडक नदी के ऊपर एक बांध का भी निर्माण किया है जिसका उदघाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। इस जगह को वाल्मीकि आश्रम के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने इसी आश्रम में अपना कुछ समय व्यतीत किया था। उनके नाम पर ही इस जगह का नाम भी वाल्मीकि नगर पड़ा था। यहां पर एक भगवान शिव का प्राचीन मंदिर भी है जिसका निर्माण बेतिया के राजा द्वारा किया गया था।
और पढ़ें >





निर्दलीय









