मोतिहारी, बिहार विधानसभा चुनाव 2020
मोतीहारी विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला पूर्वी चम्पारन लगता है। ये पूर्वी चम्पारन लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1952 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के गणेश विजयी रहे थे। 2015 में यहां बीजेपी के प्रमोद कुमार विजयी रहे थे। बिहार की राजधानी पटना से 170 किमी दूर पूर्वी चम्पारण बिल्कुल नेपाल की सीमा पर बसा है। इसे मोतिहारी के नाम से भी लोग जानते है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इस जिले को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी समय में चम्पारण, राजा जनक के साम्राज्य का अभिन्न भाग था। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी ने तो अपने राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत यही से की थी। उनकी याद में यहा गांधीवादी मेमोरियल स्तंभ बनाया गया है जिसे शांतिनिकेतन के प्रसिद्ध कलाकार नंद लाल बोस द्वारा डिजाइन किया गया था। स्तंभ की आधारशिला 10 जून 1972 को तत्कालीन राज्यपाल डी.के. बरूच द्वारा रखी गई थी। यह 48 फीट लंबा पत्थर का स्तंभ है और उसी स्थान पर स्थित है, जहां महात्मा गांधी को अदालत में पेश किया गया था।
और पढ़ें >





बीजेपी








