Move to Jagran APP

चुनाव पर्यवेक्षक ने बेनीपट्टी के कई मतदान केंद्रों का लिया जायजा

मधुबनी। विधान सभा चुनाव को लेकर 32 बेनीपट्टी विधान सभा क्षेत्र के समान्य पर्यवेक्षक बैंकटेश पति एस ने बेनीपट्टी प्रखंड में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 11:14 PM (IST)
चुनाव पर्यवेक्षक ने बेनीपट्टी के कई मतदान केंद्रों का लिया जायजा
चुनाव पर्यवेक्षक ने बेनीपट्टी के कई मतदान केंद्रों का लिया जायजा

मधुबनी। विधान सभा चुनाव को लेकर 32 बेनीपट्टी विधान सभा क्षेत्र के समान्य पर्यवेक्षक बैंकटेश पति एस ने बेनीपट्टी प्रखंड में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। पर्यवेक्षक ने मध्य विद्यालय बेनीपट्टी मतदान केन्द्र, प्लस टू उच्च विद्यालय अड़ेर, मध्य विद्यालय पाली, मध्य विद्यालय नजरा, मध्य विद्यालय मेघवन सहित आधे दर्जन मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं का जानकारी लिया। मतदान केन्द्र पर वाल पेंटिग का भी अवलोकन किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केन्द्रों पर बिजली, रैम्प, शौचालय, पेयजल सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी लिया। इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार, पुनि सह थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह, मध्य विद्यालय बेनीपट्टी एचएम श्रीपति झा, संकुल समन्वयक सुनिल कुमार, राधारमन साह, देवचंद्र साफी, अनिल कुमार झा, मो. रीजवान अहमन, रविन्द्रनाथ झा, विनय कुमार झा, समीम अहमद, मो. अख्तर, अहमदी खातून, बिनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.