Move to Jagran APP

जे ना गरीब संग करे इंसाफ हो, हम रहीले ओकरा खिलाफ हो : निरहुआ

शहर के बस स्टैंड परिसर में एनडीए द्वारा चुनावी सभा का आायोजन हुआ। जिसे भोजपुरी के फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:29 AM (IST)
जे ना गरीब संग करे इंसाफ हो, हम रहीले ओकरा खिलाफ हो : निरहुआ
जे ना गरीब संग करे इंसाफ हो, हम रहीले ओकरा खिलाफ हो : निरहुआ

रक्सौल । शहर के बस स्टैंड परिसर में एनडीए द्वारा चुनावी सभा का आायोजन हुआ। जिसे भोजपुरी के फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों को संबोधित किया। इससे पूर्व चुनावी सभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविद कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, ई. जितेंद्र कुमार, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे, भेलाही के मुखिया अजय पटेल ने पिछले पंद्रह साल में एनडीए द्वारा किए गए कार्यो के संबंध में लोगों को जानकारी दी। साथ ही रक्सौल विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में वोट देकर जीताने की अपील की। वहीं सभा में उपस्थित लोगों को भोजपुरी फिल्म स्टार श्री निरूहवा ने गीत के माध्यम से लोगों से वोट करने की अपील की। भोजपुरिया जवान नहीं सहेला गुमान

loksabha election banner

बस स्टैंड परिसर में भोजपुरी फिल्म स्टार श्री निरूहवा के पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। भाजपा के पदाधिकारी लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। लेकिन अबतक सिनेमाघर के पर्दा पर देख चुके निरूहवा को पास से देखने के ललक में लोग मंच तक पहुंच गए। वहीं सबसे अधिक युवा सेल्फी लेने के लिए बेचैन दिखे। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भी लोगों को शांत रहने की अपील की। इस बीच निरहुआ ने भोजपुरिया अंदाज में लोगों को संबोधित किया। तब भोजपुरिया जवान नाही सहेला गुमान, इ बतिया के गांवे-गांवे हल्ला निरूहवा रिक्शावाला। जे ना गरीब संग करे इंसाफ हो, हम रहिले ओकारा खिलाफ हो गीत गाकर लोगों को संबोधित किया। फिर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रक्सौल से हमारा पुराना संबंध है। इस दौरान नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, सुभाष प्रसाद सिंह, संजीव सागर, रामविनय सिंह, प्रेमचंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, किशोरी चौधरी, उषा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.