दो बूथों पर डेढ़ घंटे तक बाधित रहा मतदान
बांका। प्रखंड मुख्यालय के बूथ संख्या 396 और 397 बूथ पर मतदान डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:41 PM (IST)
बांका। प्रखंड मुख्यालय के बूथ संख्या 396 और 397 बूथ पर मतदान डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। यहां सात बजे ही सभी कर्मी मतदान कराने की तैयारी में थे, लेकिन दोनों बूथ पर मशीन खराब हो गई। बड़ी संख्या में मतदाता कतार में खड़े थे। लगातार वरीय पदाधिकारियों को संपर्क करने के बाद भी डेढ़ घंटे बाद मतदान शुरू किया जा सका। इस दोनों बूथ पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जबकि जनरेटर लगा होने के बाद भी डीजल के अभाव में उसे नहीं चलाया गया। कई बुजुर्ग मतदाता को चुनाव चिन्ह दिखाई नहीं पड़ने के कारण दूसरे से सहयोग लेना पड़ा। इस संबंध में जब आपूर्ति पदाधिकारी रामदेव मंडल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जनरेटर की सुविधा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें