सुबह से ही मतदान के लिए बूथ पर पहुंच गए मतदाता
बांका। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के 151 बूथों पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।
बांका। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के 151 बूथों पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। जो दोपहर बाद भी बनी रही। यहां एक बजे तक 34 फीसदी वोट डाले गये। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो रहे चुनाव में क्षेत्र से कहीं से भी कोई गड़बड़ी व काई अन्य शिकायत नहीं मिली। हर बूथ पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाताओं ने शारीरिक दूरी की भी दीवार तोड़ दी। बूथों पर थर्मल स्क्रीनिग व सैनिटाइजर की सुविधा थी। थर्मल स्क्रीनिग व सैनिटाइज किये बिना किसी भी मतदाता को मतदान करने के लिए इंट्री नहीं दी जा रही थी।