मतदान केंद्रों को कराया गया सैनिटाइज
जमुई। सैनिटाइज किए गए मतदान केन्द्रों पर मतदाता डालेंगे वोट। मंगलवार को प्रखंड एवं शहर के मतदान केन्द्रों को सैनिटाइज कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:40 PM (IST)
जमुई। सैनिटाइज किए गए मतदान केन्द्रों पर मतदाता डालेंगे वोट। मंगलवार को प्रखंड एवं शहर के मतदान केन्द्रों को सैनिटाइज कराया गया। अंचलाधिकारी अमित कुमार रंजन ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत प्रखंड एवं शहर के मतदान केन्द्रों को सैनिटाइज कराया गया है। शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामाशीष शरण तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केन्द्रों को तथा अंचलाधिकारी ने शहरी बूथों को सैनिटाइज कराया। मतदाता मास्क पहनकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा मतदान केन्द्रों पर सैनिटसाइजर की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन होना जरूरी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें