चुनाव के बाद सभी लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
बांका। ..जियो हो बिहार के लाला के साथ ही भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शहर के पीबीएस कॉलेज में शमां बांध दिया। मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
बांका। ..जियो हो बिहार के लाला के साथ ही भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शहर के पीबीएस कॉलेज में शमां बांध दिया। मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। आधा घंटा विलंब से पहुंचने के बाद भी मनोज तिवारी ने अपने भोजपुरिया अंदाज में सभी को आनंदित कर दिया।
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी घरों में गैस, कोरोना काल में अनाज व बेटियों के साइकिल मिला। ये सब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की साझेदारी से ही संभव हो पाया है। सरकार ने इस कोरोना के संकट में सभी का साथ दिया। साथ ही जनधन योजना के तहत सभी के खाते में पैसे भी दिए। जल्द ही चुनाव के बाद बिहार के बच्चे-बच्चे को कोरोना का टीका मुफ्त में दिया जायेगा। बिहार की सड़कें आज विकास की तस्वीर बयां कर रही है। साथ ही कहा कि भाजपा व नीतीश का हाथ मजबूत कर आत्मनिर्भर बिहार बनाना है। इसके लिए सभी को एक मत होकर रामनारायण मंडल को जिताने की अपील की। उन्होंने भोजपुरिया लहजें अपने भोजपुरी भाषा के माध्यम से गमछा फैला कर सभी से एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील की। मौके पर एनडीए प्रत्याशी रामनारायण मंडल ने कहा के िबिहार विकास की एक नई गाथा लिख रहा है। नरेंद्र मोदी और नीतीश की जोड़ी ने बिहार के विकास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रीतेश चौधरी सहित अन्य थे।