देश से आंतकवाद का हुआ सफाया: नित्यानंद
बांका। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की शनिवार को दो चुनावी सभा हुई।
बांका। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की शनिवार को दो चुनावी सभा हुई। कटोरिया में इंटरस्तरीय हाई स्कूल मैदान में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार डॉ. निक्की हेंब्रम के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगीरथ के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गंगा को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सीमा सुरक्षित है। पड़ोसी देश भारत की सीमा में झांकने का प्रयास नहीं कर सकता है। देश के अंदर से आतंकवाद का सफाया हो रहा है। उज्जवला योजना से गरीबों के घर घर गैस पहुंचाने का काम किया गया। 24 घंटे बिजली, घर-घर शौचालय का निर्माण कराया गया। कोरोना संकट में प्रत्येक गरीबों के खाते में डेढ़ हजार की राशि भेजी गई। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। सभा को सांसद गिरिधारी यादव व विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया। चांदन उच्च विद्यालय के मैदान में बेलहर से जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आनेवाने पांच साल में हर घर को बिजली की तरह, हर खेत को पानी दिया जाएगा। साथ ही 19 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कांग्रेस और राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने बेलहर विधान सभा क्षेत्र के जदयू उम्मीदवार विधान पार्षद मनोज यादव को जिताने की अपील की।