समाज के हर वर्ग का मिल रहा साथ : सुभाषिनी
मधेपुरा। बिहारीगंज विधानसभा के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने शनिवार
मधेपुरा। बिहारीगंज विधानसभा के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने शनिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का साथ मिल रहा है। बिहारीगंज के लोग हमारे साथ हैं। विधानसभा के हर कोने से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। यह आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। बिहारीगंज से महागठबंधन की जीत ऐतिहासिक होगी। महागठबंधन को मिला एक-एक वोट, बिहार में महापरिवर्तन लाने वाला है। उन्होंने सभी से एकजुटता के साथ इस महापरिवर्तन में अपना योगदान देने की अपील की। सुभाषिनी ने कहा कि हम तैयार हैं। उस रण के लिए जिसमें तूफान बाकी है। इस लड़ाई में पूरा बिहारीगंज के लोग उनके साथ हैं। भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर समस्या सुनी। साथ ही निदान का भरोसा भी दिलाया। मौके पर कहा कि क्षेत्र में कई प्रकार की समस्या है। जिसपर ध्यान नहीं दिया गया है। लोग परेशान हैं। तंगहाली में जी रहे हैं। योजनाओं का लाभ उनतक नहीं पहुंच पाया है। गरीबों को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्हें मौका मिला तो क्षेत्र में विकास के लिए हर समय प्रयत्नशील रहेंगी। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगी।