लोकतंत्र की मजबूती के लिए घरों से निकल बुजुर्गों ने किया मतदान
बक्सर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोई सहित आस-पास के क्ष
बक्सर : विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोई सहित आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। राजपुर विधान सभा चुनाव के लिए लगभग सभी बूथों पर मतदान करने को लेकर सुबह के सात बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान कही कोई भेद नही रहा। युवा से लेकर बुजुर्ग तक, स्त्री-पुरुष, सबों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच लाइन में लग मतदान किया और अपनी खुशी जताई।
बूथ संख्या 284 पर ईवीएम में खराबी के कारण करीब एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद वोटर बूथ पर डटे रहे और वोटिग शुरू होने के बाद अपना मतदान करके ही वे वापस गए। सुबह के सात बजे से ही बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिलाएं घर व रसोई का काम छोड़ पहले मतदान करने पहुंची। तो वही अधिकांश महिलाएं दोपहर के बाद जबकि बुजुर्ग व दिव्यांग भी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। हालांकि, सुबह की अपेक्षा दोपहर में वोटिग की रफ्तार तेज हो गई। मतदान से पूर्व मतदाताओं के हाथों को सैनेटाइज करने के बाद हाथों में गलब्स लगाने एवं थर्मल स्क्रीनिग के बाद ही बूथ के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान काफी मुस्तैद रहे।