बांका के विकास के लिए मांगा समर्थन : श्रीधर
बांका। बांका के विकास और शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अपना मत देकर विधानसभा भेजने की अपील की। यह बातें बांका विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व एसपी श्रीधर मंडल ने लोगों से कहीं।
बांका। बांका के विकास और शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अपना मत देकर विधानसभा भेजने की अपील की। यह बातें बांका विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व एसपी श्रीधर मंडल ने लोगों से कहीं। शनिवार को श्रीधर मंडल ने करीब एक दर्जन गांव का दौरा कर लोगों से जनसमर्थन मांगा। उन्होंने कि बांका में सबसे बड़ी चीज अशिक्षा है। पर इसका अभाव है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब तक के जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है। कहा कि वे सबसे अनुभवी उम्मीदवार हैं। हरिपुर, दुर्गापुर, हिजरार, मिर्जापुर, सहित अन्य गांव का दौरा किया। मौके पर ओम प्रकाश कुशवाहा, राजेंद्र मंडल, सुमन कुमार, प्रभात कुमार, मिथिलेश कुशवाहा सहित अन्य थे।