Move to Jagran APP

CM Nitish Kumar ने लालू प्रसाद पर साधा नािशाना, पति गए जेल के अंदर तो पत्नी को बैठा दिया कुर्सी पर

CM Nitish Kumar Rally अगली बार मौका मिला तो ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे रोजगार के लिए युवक-युवतियों को बाहर नहीं जाना पड़े। जगह-जगह आइटी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। हर गांव में नल का जल पहुंच गया है। कुछ जगहों पर बाकी है वहां भी पहुंच जाएगा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 01:56 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 02:38 PM (IST)
CM Nitish Kumar ने लालू प्रसाद पर साधा नािशाना, पति गए जेल के अंदर तो पत्नी को बैठा दिया कुर्सी पर
कहा, आप इस बार काम का अवसर देंगे जो बाकी काम है सब पूरा होगा।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद और लालू प्रसाद पर लगातार हमलावर हैं। आज मुजफ्फरपुर में आयोजति जनसभा में उन्‍होंने कहा क‍ि 15 साल पहले पति-पत्नी की सरकार थी। अपराध चरम पर था। पति गए अंदर तो पत्नी को बैठा दिया, लेकिन अन्य महिलाओं की चिंता नहीं की। जिले के सरैया मानिकपुर हाईस्कूल में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सत्ता में आने के बाद हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाएंगे। बेहतर यातायात के लिए बाइपास और फ्लाइओवर बनाए जाएंगे। अगली बार मौका मिला तो ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे रोजगार के लिए युवक-युवतियों को बाहर नहीं जाना पड़े। जगह-जगह आइटी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। हर गांव में नल का जल पहुंच गया है। कुछ जगहों पर बाकी है वहां भी पहुंच जाएगा। विकास की गति तेज होगी। अब बिहार अपराध से आगे निकल गया है। आप इस बार काम का अवसर देंगे तो जो बाकी काम हैं वे सब पूरे हा जाएंगे।

loksabha election banner

 बिहार में चल रहा विकास युग 

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लाठी में तेल पिलावन का युग खत्म हो गया है। अब विकास युग शुरू है। यदि नौवीं फेल की सरकार बनी तो अपराधियों को रोजगार मिलेगा। बिहार में विकास हुआ है। पहले सड़कें इतनी खराब थीं कि पटना से आने में हालत खराब हो जाता था । लेकिन आज के बिहार में सड़क, बिजली, पानी हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। पहले महिलाएं फाइटर प्लेन नहीं उड़ाती थीं, लेकिन पीएम ने कहा कि जब महिलाएं डॉक्टर, वकील बन सकती हैं तो फाइटर प्लेन क्यों नहीं उड़ा सकतीं? तीन महिला आज फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं, जिसमें एक बिहार के दरभंगा की बेटी है। नौवीं फेल कहते हैं कि हम रोजगार देंगे। कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। अगर उनकी सरकार बनी, तो रोजगार अपहरणकर्ताओं और छिनैती करने वालों को मिलेगा। जब उनकी सरकार बनेगी तो अपराधी अपराध करने के बाद थाने में जाएंगे।  

क्यों तेजस्वी यादव अपनी विरासत पर शर्मिंदा हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरजेडी के पोस्टर से तेजस्वी यादव की विरासत गायब है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का फोटो बिहार में लगे पोस्टरों में कहीं भी नजर नहीं आ रहा। न जाने क्यों तेजस्वी यादव अपनी विरासत पर शर्मिंदा हैं। अब आपको तय करना है कि 1990 से 2005 तक की अपराधियों की सरकार चाहिए या विकास की सरकार चाहिए। बिहार सरकार के मंत्री  संजय झा ने कहा कि बिहार में आज जो विकास दिख रहा है । वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही हुआ है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने की। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता जलेश्वर साहनी ने किया।

सीएम नीतीश कुमार के संबोधन की खास बातें -

- सभी लोगों ने मन बनाया है कि एनडीए उम्मीदवार अशोक सिंह को जिताना है।l

- समाज के सभी वर्गों के लिये काम किया। केन्द्र सरकार के सहयोग से बिहार में आठ मेडिकल कॉलेज बन रहा।

- पहले जंगल राज था। चलने के लिए रास्ता नहीं था। मैंने पूरे बिहार को अपना परिवार माना।

- पति-पत्नी के शासन में लोग शाम में घर से नहीं निकल पाते थे, आज देर रात तक बाजारों में रहती है गहमागहमी। 

- स्कूलों की संख्या बढ़ाई गई,साइकिल योजना,पोशाक योजना शुरू की गई।

- मैट्रिक में लड़की लड़के से आगे आई।

- पीएम मोदी ने बिहार के लिए कई अतिरिक्त योजनाएं दी हैं। 

- सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर जीविका के जरिए एक करोड़ 20 लाख महिलाओं को जोड़ा। 

- कुशल युवा कार्यक्रम से 10 लाख युवाओं को लाभ पहुंचाया, हरेक जिला में महिला आईटीआई की स्थापना

- केंद्र और राज्य सरकार बिहार को आगे ले जाने के लिये प्रतिबद्ध

 हरेक गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी। 

- अल्पसंख्यक और महादलित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाया गया,इस समाज के बच्चे नहीं जा पाते थे स्कूल।

- मेरे ऊपर अनाप शनाप बोला जा रहा, खूब प्रचार मिल रहा,जनता जबाब देगी, चुनाव बाद पता चल जाएगा अनाप-शनाप बोलने का मतलब।                                      

- नई तकनीकों को लाया जाएगा, गांव गांव के युवाओं को आइटी से जोड़कर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.