पीएम की रैली में बिना मास्क के नहीं हो सकेंगे शामिल
मोतीपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यालय पर मोर्चा अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी और संचालन समिति की बैठक हुई।
मुजफ्फरपुर। मोतीपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यालय पर मोर्चा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी और संचालन समिति की बैठक हुई। रैली के प्रभारी व पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने कहा कि 26 और 27 को सभी 28 विधानसभा क्षेत्र मे निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। शक्ति केंद्रों पर भी पीएम मोदी के भाषण को सुना जाएगा। इसके लिए सभी मोर्चा के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली प्रभारी और वर्चुअल रैली प्रभारी बनाए गए हैं। डी एरिया में महिला मोर्चा की ओर से रंगोली बनाई जाएगी। इसमें भारतीयता और बिहार की झलकियां दिखेंगी। महिला मोर्चा महिलाओं और युवा मोर्चा पुरुषों के बीच सेनेटाइजर और मास्क वितरण करेगा।
बैठक मे प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष बज्रबिहारी पासवान, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, जिला मंत्री राजकुमार साह, संजीव झा, संतोष साहेब, राकेश यादव, भोला चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, राजीव कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष नचिकेता पांडे, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पांडे, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष फेंकू राम, चितरंजन महतो, मुन्ना सिंह यादव, उमेश यादव, मनोरंजन शाही, परिमल कुमार, अभिषेक सौरभ, ओमप्रकाश तिवारी, अमरेश कुमार विपुल, राजा साहेब आदि मौजूद थे।
समीक्षा बैठक : रामदयालु भाजपा नगर मंडल की बैठक अटल सभागार में हुई। उप्र के गोरखपुर के विधायक डॉ. राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि इस मंडल के अंतर्गत एलएनटी कॉलेज केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन हो्गा। कार्यक्रम संयोजक निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बबलू तिवारी को बनाया गया। मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और सैनिटाइजेशन और मास्क की व्यवस्था मंजू सिंह के जिम्मे रहेगी। पानी, चाय व बैठने की व्यवस्था सुनील पाठक व जनरेटर और साउंड की व्यवस्था राजेश महतो, पार्किंग की व्यवस्था युवा मोर्चा के आकाश कुमार करेंगे।