Move to Jagran APP

दस लाख नौकरियां सृजित करेगी भाजपा : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में दस लाख से अधिक नौकरियां सृजित करेगी। इसके लिए औद्योगिक क्रांति श्वेत क्रांति नीली क्रांति और कृषि क्रांति सहित अन्य क्षेत्रों में क्रांति लाई जाएगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार की शाम बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में भाजपा प्रत्याशी विधायक मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की सेना जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया उस समय विपक्षियों ने मजाक उड़ाया था। आज देश पूरी तरह मजबूत है। आर्थिक और सुरक्षा की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की धारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:20 PM (IST)
दस लाख नौकरियां सृजित करेगी भाजपा : नित्यानंद
दस लाख नौकरियां सृजित करेगी भाजपा : नित्यानंद

बैकुंठपुर(गोपालगंज) : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में दस लाख से अधिक नौकरियां सृजित करेगी। इसके लिए औद्योगिक क्रांति, श्वेत क्रांति, नीली क्रांति और कृषि क्रांति सहित अन्य क्षेत्रों में क्रांति लाई जाएगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार की शाम बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में भाजपा प्रत्याशी विधायक मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की सेना जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया, उस समय विपक्षियों ने मजाक उड़ाया था। आज देश पूरी तरह मजबूत है। आर्थिक और सुरक्षा की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की धारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई है। आज गरीबों के घर में बिजली का बल्ब जल रहे हैं। 15 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साढे छह लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया है। जबकि 15 साल में राजद के शासन में महज एक लाख लोगों को रोजगार मिला था। कोरोना काल में 25 लाख बिहारी प्रवासियों को 16 सौ ट्रेन चला कर उनके घर तक पहुंचाया गया। आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार गरीबों के इलाज, भोजन सहित अन्य खर्च की भी व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी 5 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किए हैं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में जनाधार की अपील की। सभा को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल, विधायक सीपी शुक्ला, विधायक शीतला प्रसाद, भाजपा नेता सम्राट चौधरी, भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक मिथिलेश तिवारी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.