Move to Jagran APP

Goriyakothi Election 2020: गोरेयाकोठी में राजद से बेटिकट होकर बागी बने सत्‍यदेव, नूतन और देवेशकांत के बीच मुकाबला, 50.03 फीसद हुआ मतदान

Goriyakothi Election News 2020 गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में निवर्तमान विधायक सत्‍यदेव प्रसाद ने टिकट नहीं मिलने पर राजद को बाय-बाय कह दिया है। वह इस बार रालोसपा की ओर से मैदान में हैं। भाजपा से देवेश रंजन और राजद से नूतन कुमारी मुकाबले में हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:47 PM (IST)
Goriyakothi Election 2020: गोरेयाकोठी में राजद से बेटिकट होकर बागी बने सत्‍यदेव, नूतन और देवेशकांत के बीच मुकाबला, 50.03 फीसद हुआ मतदान
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्‍याशी सत्‍यदेव प्रसाद, देवेश कांत और नूतन देवी की तस्‍वीर ।

जेएनएन, सिवान। गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र गोपालगंज की सीमा से लगा हुआ है। बसंतपुर, गोरेयाकोठी, लकड़ीनबीगंज तीन प्रखंडों के साथ यह विस क्षेत्र बना है। मंगलवार को यहां 50.03 फीसद मतदान हुआ। शुरुआत में यह चर्चा यह थी कि राजद यहां से मुन्ना वर्मा को मैदान में उतारने वाला है, लेकिन कोरोना से उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी नूतन वर्मा अब मैदान में हैं। इधर, भाजपा ने पूर्व विधायक चुन्नू बाबू के पुत्र देवेशकांत पर भरोसा जताया है। यहां से सत्यदेव सिंह का टिकट राजद ने काट दिया जिसके बाद वे बागी हो गए और रालोसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि जनता की नजर गठबंधन और महागठबंधन पर ही ज्यादा है। इस बार यहां कुल 14 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

loksabha election banner

प्रमुख प्रत्‍याशी
देवेश कांत सिंह (भाजपा)
नूतन देवी (राजद)
सत्यदेव सिंह (रालोसपा)

प्रमुख मुद्दे
1. जलजमाव :  गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के दिनों में दर्जनों गांवों में जलजमाव होने से लोगों को घरों को छोड़ ऊंचे स्थलों पर शरण लेनी पड़ती है।

2. स्वास्थ्य व्यवस्था : मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बावजूद जामो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अबतक चालू नहीं हो पाया है।

3. शुद्ध पेयजल का अभाव : जलमीनार न होने से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाता है। वे दूषित जल पीने को मजबूर हैं।

4. शिक्षा : यहां उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने से युवाओं को सिवान, गोपालगंज या अन्य शहरों में जाना पड़ता है।

5. स्टेडियम का अभाव :  गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम न होने से यहां के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मौका नहीं मिल पाता है।

अब तक ये रहे विधायक
1977 - कृष्णकांत सिंह, कांग्रेस
1980 - अजित कुमार उर्फ मोहन बाबू, कांग्रेस
1985 - इंद्र देव प्रसाद, भाजपा
1990 - अजित कुमार सिंह, जनता दल
1995 - इंद्रदेव प्रसाद, जनता दल
2000 - इंद्रदेव प्रसाद, राजद
2005 फरवरी - भूमेंद्र नारायण सिंह उर्फ चुन्नू बाबू, भाजपा
2005 अक्टूबर - इंद्रदेव प्रसाद, राजद

2010 - भूमेंद्र नारायण सिंह, भाजपा

2015 - सत्‍यदेव प्रसाद सिंह, राजद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.