Move to Jagran APP

Bankipur Election 2020: बांकीपुर में भाजपा के सामने लव सिन्‍हा और पुष्‍पम मैदान में, 36 फीसद पड़े वोट

Bankipur Assembly Election 2020 News बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र राजधानी पटना का पुराना और वीआइपी इलाका है। इस सीट पर भाजपा जीतती आई है। इस बार शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा यहां से कांग्रेस का प्रत्‍याशी हैं। प्‍लूरल्‍स की सीएम फेस पुष्‍पम प्रिया चौधरी भी मैदान में हैं।

By Shubh NpathakEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:49 PM (IST)
Bankipur Election 2020: बांकीपुर में भाजपा के सामने लव सिन्‍हा और पुष्‍पम मैदान में, 36 फीसद पड़े वोट
बांकीपुर से प्रत्‍याशी नितिन नवीन, पुष्‍पम प्रिया चौधरी और लव सिन्‍हा की तस्‍वीर ।

जेएनएन, पटना : पटना शहरी क्षेत्र के बांकीपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए 'विरासत' को बचाने की चुनौती है। महागठबंधन ने मुकाबले में सिने स्टार और कभी भाजपा के ही सांसद रहे शत्रुध्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को मैदान में उतारा है। टक्कर तो सीधे आमने-सामने की है, पर ताम-झाम से उतरे कई प्रत्याशियों ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने 1995 में कब्जा जमाया था। नवीन के निधन के बाद 2010 से उनके पुत्र नितिन नवीन यहां प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस क्षेत्र से मैदान में हैं। इस सीट पर 35.90 मतदान हुआ है।

loksabha election banner

प्रमुख मुद्दे:

1. मंदिरी नाला का निर्माण: स्‍मार्ट सिटी परियोजना के तहत मंदिरी नाले का निर्माण होना है। अभी निर्माण अटका हुआ है। इस क्षेत्र के मतदाताओं के लिए यह बड़ा मुद्दा है। हाल ये है कि चौड़े से खुले नाले में हर दिन बाइक, आदमी और जानवर गिरते रहते हैं।

2. बकरी बाजार में कचरा डंपिंग से दुर्गंध: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ही बकरी बाजार में निर्माण होना है। पटना नगर निगम बकरी बाजार में ही कचरा डंप करता रहा है। इससे आसपास रहने वाले या उधर से गुजरने वालों को कचरे की दुर्गंध झेलनी होती है। हालांकि फिलहाल वहां कचरा डंप करने पर रोक लगाई गई है, पर दुर्गंध बरकरार है।

3. सड़क जाम: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वालों के लिए सड़क जाम आम समस्या है। यों तो इस क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में पुल-पुलिया बनने से जाम की समस्या में कमी आई है, पर सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण व समुचित यातायात प्रबंधन की कमी के कारण अशोक राजपथ सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर जाम समस्या बनी हुई है।

4. जलनिकासी:  बांकीपुर विधानसभा का कई इलाका पिछले वर्ष जलजमाव की त्रासदी झेल चुका है। इस साल वो स्थिति तो नहीं रही, पर कई इलाकों से जलनिकासी में एक से दो दिन का समय लग गया। कदमकुआं, लंगरटोली सहित कई इलाकों के लिए अब भी जलनिकासी समस्या है।

5. विधि-व्यवस्था : राजधानी में व्यापार , बड़े-बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स, शो-रूम, आभूषण दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का गढ़ बांकीपुर विधानसभा है। इस वजह से व्यापारी वर्ग के लिए बेहतर विधि-व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। व्यापारी और दुकानदार अपने साथ-साथ दुकान व प्रतिष्ठान की सुरक्षा चाहते हैं।

प्रमुख तथ्‍य

कुल मतदाता : 391100

पुरुष मतदाता : 208299

महिला मतदाता : 182772

थर्ड जेंडर : 29

मतदान केंद्र : 589

22 प्रत्याशी आजमा रहे किस्‍मत

नितिन नवीन : भाजपा

लव सिन्हा : कांग्रेस

प्रभाष चंद्र शर्मा : निर्दलीय

अनंग भूषण वर्मा : निर्दलीय

तेजस्वनी ज्योति : भा. लोक चेतना पा.

उषा देवी श्रीवास्तव : निर्दलीय

पुष्पम प्रिया : निर्दलीय

पवन कुमार झा : निर्दलीय

मुकुंद कुमार : निर्दलीय

संजीव कुमार : भारतीय पार्टी लो.

विकास कुमार राय : भा. मोमिन फ्रंट

इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी : जाप लो.

मनीष वरियार : निर्दलीय

दुखन पासवान : रा. जनसंभावना पा.

नितेश कुमार : जद राष्ट्रवादी

सौरभ सिंह : भा. सबलोग पार्टी

अरविंद कुमार सिंह : पब्लिक मिशन पा.

पियूश कांत सिंह : बहुजन न्याय दल

जय लक्ष्मी : निर्दलीय

सुशील कुमार सिंह : राकांपा

सुबोध कुमार : शोषित समाज दल

कौशल किशोर पांडे : निर्दलीय

वर्ष - कौन जीता - कौन हारा

2015 - नि‍तिन नवीन, भाजपा - कुमार आशीष, कांग्रेस

2010 - नि‍तिन नवीन, भाजपा - बिनोद कुमार श्रीवास्‍तव, राजद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.