Bihar Assembly Election 2020: RJD ने ली चुटकी, बोली- NDA लव ट्रायंगल नहीं हेट स्टोरी-4
राजद ने चुनाव के संदर्भ में एनडीए पर चुटकी लेते हुए कहा कि एनडीए लव ट्रायंगल नहीं हेट स्टोरी-4 है। पति पत्नी पति की वो और पत्नी का वो वाली बेवफाई की कहानी है। चुनाव बाद पत्नी भी भागने के चक्कर में है और पति भी।
पटना, जेएनएन। बिहार चुनाव से जुड़े ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलते रहते हैं। रोज नेता ट्वीट और पोस्ट कर एक दूसरे की खबर लेते रहते हैं। एक चर्चा गुरुवार को भी छाई रही। राजद ने चुनाव के संदर्भ में एनडीए पर चुटकी लेते हुए कहा कि एनडीए लव ट्रायंगल नहीं हेट स्टोरी-4 है। पति, पत्नी, पति की वो और पत्नी का वो वाली बेवफाई की कहानी है। चुनाव बाद पत्नी भी भागने के चक्कर में है और पति भी। ऐसे घालमेल के घनचक्कर में ना पड़ें। राजद के ट्विटर हेंडल पर गुरुवार को इस तरह के कई ट्वीट किए गए।
राहुल गांधी के साथ पुलिस की बदसलूकी को केंद्र में रखकर ट्वीट
प्रदर्शन के दौरान गुुरुवार को राहुल गांधी के साथ पुलिस की बदसलूकी को केंद्र में रख भी ट्वीट किए गए। यह लिखा गया कि यह भाजपाई लोकतंत्र है। जिसमें लोक पाताल लोक में चला गया है और तंत्र दमन और निरंकुशता का पर्याय बन चुका है।
जो कुछ कर सकते हैैं, वो कर के दिखाते हैं...
एनडीए के बिहार पंद्रह साल पर भी टिप्पणी है। लिखा है- जो कुछ कर सकते हैैं, वो कर के दिखाते हैैं। जो कुछ नहीं कर सकते वो नकारात्मकता फैलाते हैैं। एनडीए के पंद्रह साल ने सिद्ध कर दिया कि उनके वश का झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं। वो मूर्ख कुंए के नकारात्मक मेढ़क हैैं जो कहते हैैं कि दस लाख नौकरियां देेना संभव नहीं। यहां तो पूरा खाका तैयार है।
बिहार चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस गरमा गरम
चुनाव बिहार विधानसभा में इंटरनेट पर सीट शेयरिंग का मसला गलियों से होता हुआ सड़क में तब्दील हो गया है। सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव से जुड़े ट्रेंडिंग शब्दों में दिल्ली पर सबकी टकटकी लगी है। उपेंद्र के उपचुनाव लड़ने से लेकर चिराग पासवान के मुख्यमंत्री का चेहरा होने की चर्चा ट्विटर, फेसबुक और वॉट्सएप पर दौड़ लगा रही है।