Move to Jagran APP

Bihar Election 2020:अररिया में मनोज तिवारी की अपील, विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को दें वोट

अररिया में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सिकटी के भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक विजय कुमार मंडल के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की! उन्‍होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का समग्र विकास हो रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 09:25 PM (IST)
Bihar Election 2020:अररिया में मनोज तिवारी की अपील, विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को दें वोट
अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी

अररिया, जेएनएन। बिहार में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को वोट दें। जिससे निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती मिलेगी। आज चारों ओर विकास की आंधी चल रही है। देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बातें भाजपा सांसद सह भोजपुरी सिने कलाकार मनोज तिवारी ने रविवार को पलासी प्रखंड के धर्मगंज मेला परिसर में सिकटी के भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक विजय कुमार मंडल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लोगों के आग्रह पर भोजपुरी में कहा कि रंगल सियार घुम:तानी, सावधान रहनी। वोकनी बहकाव में ना आयी। उन्होंने आमजनों को आगाह करते हुए कहा कि आज राजद के तेजस्वी ने हत्या की राजनीति करने वाली पार्टी से गठबंधन कर लिया है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिने कलाकार सुशांत ङ्क्षसह राजपूत हत्या मामले में महाराष्ट्र में उनकी सरकार रहने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी। वहीं क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित देखकर इस क्रम में उन्होंने अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार ङ्क्षसह की तारीफ करते हुए कहा कि आज मैं समझ पाया हूं कि क्यों वे बाढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए संसद में आवाज उठा रहे थे। तत्पश्चात तिवारी ने सबों से जात धर्म से ऊपर उठकर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल के पक्ष में कमल फूल छाप पर बटन दबाने की अपील की। इससे पूर्व सांसद प्रदीप कुमार ङ्क्षसह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ङ्क्षहदुस्तान ङ्क्षजदाबाद के लिए एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार मंडल के पक्ष में मतदान करें। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में धर्मगंज को चारों ओर से जोडऩे का वादा किया था, जिसे उन्होंने निभाया। ङ्क्षकतु 2014 में वे लोकसभा चुनाव हार गये। उसके बाद तत्कालीन सांसद ने कोई कार्य नहीं किया। यहां तक कि अररिया की समस्याओं को कभी संसद में नहीं उठाया गया। जबकि वे जब से सांसद बने हैं लगातार अररिया जिले के लिए आवाज उठा रहे हैं। आज हर क्षेत्र में अररिया विकास कर रहा है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियङ्क्षरग कालेज खुलवाने सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। कोरोना काल में चीन सरकार द्वारा गरीबों को मुक्त में अनाज दिया जा रहा है। मजबूत इच्छा शक्ति के कारण ही वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा लंबित था, ङ्क्षकतु आज मंदिर बन रहा है। जम्मू कश्मीर में 370 धारा को हटाया गया। इस क्रम में उन्होंने सरकार की अन्य उपलब्धियां गिनाई। भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने भी क्षेत्र में किये गये कार्यों का हवाला देते हुए सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से एक और मौका देने की अपील की। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी संजय कुमार यादव व मंच संचालन प्रदीप कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, राकेश विश्वास, सुशील ङ्क्षसह, दिनेश मंडल, संजीत कुमार ङ्क्षसह, जगन्नाथ झा, विश्वजीत शाही, मृत्युंजय शाही, बबुआराम सरदार, जनार्दन मंडल, बलराम यादव, बौकाई ऋषिदेव, विश्वनाथ मिश्र आदि मौजूद थे। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.