Bihar Election 2020: पहले चरण में 30 फीसद दागी, जानिए किस जिले से कितने प्रत्याशी पर दर्ज हैं मामले
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 10 आपराधिक मामले वाले प्रत्याशी गया जिले के गुरुआ विधान सभा सीट से हैं। पटना जिले के मोकामा सीट पर 50 फीसद प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पटना, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने वाले 30 फीसद प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 10 आपराधिक मामले वाले प्रत्याशी गया जिले के गुरुआ विधानसभा सीट से हैं। चार सीटों पर एक, छह सीटों पर दो, 15 सीटों पर तीन, 11 सीटों पर चार, 12 सीटों पर पांच, नौ सीटों पर छह, आठ सीटों पर सात, तीन सीटों पर आठ तथा एक सीट पर नौ आपराधिक मामले वाले प्रत्याशी मैदान में हैं।
शेखपुरा के 73 फीसद प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज
पटना जिले के मोकामा सीट पर 50 फीसद प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोकामा से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजद प्रत्याशी अनंत सिंह सहित चार प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज है। पटना जिले के पांच विधानसभा सीटों पर 79 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें 16 पर प्राथमिकी दर्ज है। शेखपुरा के 73 फीसद प्रत्याशियों पर मामले दर्ज हैं। चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी हैं। इनमें से आठ पर प्राथमिकी दर्ज है। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर सीट से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें सात पर मामले दर्ज हैं। हाईप्रोफाइल सीट दिनारा में 19 में से नौ प्रत्याशी, गया शहर में 27 में चार, जमुई में 14 प्रत्याशी में एक पर प्राथमिकी दर्ज है।
भागलपुर
विधान सभा सीट कुल प्रत्याशी प्राथमिकी वाले प्रत्याशी
कहलगांव 14 3
सुल्तानगंज 13 1
बांका
अमरपुर 12 5
धौरिया 11 2
बांका 19 8
कटोरिया 5 1
बेलहर 15 2
मुंगेर
तारापुर 25 5
मुंगेर 15 6
जमालपुर 19 6
लखीसराय
सूर्यगढ़ा 29 5
लखीसराय 18 6
शेखपुरा
बरबीघा 10 4
शेखपुरा 11 8
पटना
मोकामा 8 4
बाढ़ 18 4
मसौढ़ी 13 3
पालीगंज 25 3
विक्रम 15 2
भोजपुर
संदेश 11 5
बड़हरा 10 3
आरा 15 7
अगियांव 10 6
तरारी 11 5
जगदीशपुर 18 5
शाहपुर 23 8
बक्सर
ब्रह्मपुर 14 7
बक्सर 14 5
डुमरावं 18 7
राजपुर 14 4
कैमूूर
रामगढ़ 12 4
मोहनियां 13 1
भभुआ 14 6
चैनपुर 19 7
रोहतास
चेनारी 15 5
सासाराम 20 6
करगहर 20 3
दिनारा 19 9
नोखा 15 5
डेहरी 14 5
काराकाट 13 4
अरवल
कुर्था 19 4
अरवल 23 7
जहानाबाद
घोसी 11 4
जहानाबाद 15 2
मखदुमपुर 9 3
औरंगाबाद
गोह 17 3
ओबारा 10 2
नबीनगर 13 4
कुंटुबा 14 6
औरंगाबाद 9 3
रफीगंज 15 3
गया
गुरुआ 23 10
शेरघाटी 11 4
इमामगंज 10 3
बाराचट्टी 13 1
बोधगया 17 5
टिकारी 25 7
गया टाउन 27 4
बेलागंज 13 3
अतरी 11 6
वजीरगंज 22 6
नवादा
रजौली 22 7
हिसुआ 8 3
नवादा 15 7
गोविंदपुर 15 3
वारिसलीगंज 10 3
जमुई
सिकंदरा 15 5
जमुई 14 1
झाझा 10 2
चकाई 13 3