यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Election 2020: जदयू ने अपने पुराने लड़ाकों को नहीं किया निराश, सभी को मिला टिकट
Bihar Election 2020 जंग में कुछ नए खिलाडिय़ों को भी मिला मौका। दामोदर रावत का पांच साल का वनवास खत्म ...और पढ़ें

पटना, भुवनेश्वर वात्स्यायन।Bihar Election 2020: जदयू ने पहले फेज के चुनाव को ले सोमवार को अपने जिन प्रत्याशियों का एलान किया उसमें अपने पुराने लड़ाकों को निराश नहीं किया। गौरतलब बात यह भी रही कि बाहर से हाल में जिन लोगों ने जदयू की सदस्यता ली उनका भरोसा भी बरकरार रहा। पहले चरण में जदयू के जिन मंत्रियों का चुनाव था उन्हें भी टिकट मिल गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि जदयू ने भाजपा की एक सिटिंग सीट झाझा ले ली है। इस सीट पर उसने अपने पुराने खिलाड़ी दामोदर रावत को मैदान में उतारा है। दामोदर रावत नीतीश कुमार की सरकार में भवन निर्माण मंत्री रहे हैैं।
पुराने लड़ाकों की नहीं टूटी उम्मीद
करगहर सीट को लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं पर जदयू ने अपने विधायक वशिष्ठ सिंह को फिर से मैदान में उतार दिया। उन्होंने 2015 के चुनाव में रालोसपा प्रत्याशी को हराया था। कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा पर जदयू का भरोसा बरकरार रहा। उन्होंने भी पिछली बार रालोसपा प्रत्याशी को ही हराया था। बेलागंज से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे अभय कुशवाहा भी निराश नहीं हुए। मनोरमा देवी को अतरी से टिकट मिल गया। मनोज यादव इस बार बेलहर से जदयू के उम्मीदवार हैैं। पिछला चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर लड़ा था। अगियांव से प्रभुनाथ पर भी जदयू का भरोसा बरकरार रहा है। रफीगंज से अशोक सिंह को भी टिकट मिल गया है। उन्होंने लोजपा के प्रमोद कुमार सिंह को हराया था। शेरघाटी से विनोद यादव भी पुन: टिकट पा गए हैं। कौशल यादव को इस बार जदयू ने नवादा से अपना प्रत्याशी बनाया है। रालोसपा से जदयूू में आए ललन पासवान को चेनारी से प्रत्याशी बनाकर उनका विश्वास बरकरार रखा है।
कई नए लोगों को भी मिल गया मौका
जदयू ने कई नए प्रत्याशियों को भी इस बार मैदान में उतार दिया है। उनमें मोकामा से राजीव लोचन, सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल, जगदीशपुर से कुसुम लता कुशवाहा, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, सुल्तानगंज से ललित कुमार मंडल ,चकाई से संजय प्रसाद, अमरपुर से जयंत राज नए चेहरों में शामिल हैैं।
मंत्रियों को भी रहा इत्मीनान
जदयू कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों को भी इत्मीनान रहा। इनके टिकट भी नहीं कटे। इनमें दिनारा से जयकुमार सिंह, जमालपुर से शैलेश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की सीट बदल गयी है। अब वह घोसी की जगह जहानाबाद से चुनाव लड़ेंगे।
बाहर से आए भी नहीं हुए निराश
बाहर के दलों से हाल ही में जदयू में शामिल हुए नेताओं को भी जदयू ने निराश नहीं किया। राजद से आए जयवद्र्धन यादव को पालीगंज से उम्मीदवार बनाया गया। हम से जदयू में वापस आए राहुल कुमार घोसी से प्रत्याशी हो गए। बरबीघा से सुदर्शन को टिकट दिया गया है। वह हाल ही में कांग्रेस छोड़ जदयू में आए थे। इसी श्रेणी में नूतन पासवान का भी नाम शामिल है। वह पिछली बार मसौढ़ी से हम की टिकट पर थीं। इस बार जदयू ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
