Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: जदयू ने 21 और हम ने दो महिलाओं को उतारा चुनाव मैदान में

Bihar Election 2020 पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहीं कई महिलाएं। केसरिया से शालिनी मिश्रा को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वह प्रसिद्ध कम्यूनिस्ट नेता कमला मिश्र मधुकर के परिवार से हैं। पहले से जीत रही महिलाओं में से एक काे छोड़कर सभी को टिकट।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 02:27 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 02:27 PM (IST)
Bihar Election 2020: जदयू ने 21 और हम ने दो  महिलाओं को उतारा चुनाव मैदान में
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की तस्‍वीर।

पटना, भुवनेश्वर वात्स्यायन। Bihar Election 2020: आधी आबादी का पूरा ख्याल रखते हुए जदयू-हम ने अपनी 122 में से 22 सीट महिलाओं को दी हैं। जदयू ने अपने हिस्से से 21 तो हम ने अपनी सात सीटों में से 2 पर महिलाओं को मैदान में उतारा है। जदयू की महिला प्रत्याशियों में से कई पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं पहले से जीततीं आ रही महिलाओं की एक सीट को छोड़कर सभी की सीट बरकरार रही है।

loksabha election banner

पहली बार ये होंगी मैदान में

केसरिया से शालिनी मिश्रा को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वह प्रसिद्ध कम्यूनिस्ट नेता कमला मिश्र मधुकर के परिवार की हैं। बाबू बरही से पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत उनकी जगह पर चुनाव लड़ेंगी। फूलपरास से गुलजार देवी की जगह शीला मंड़ल को जदयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है। एकमा से विधायक रहे धूमल सिंह की पत्नी सीता देवी को टिकट दिया गया है। दोनों पहली बार चुनाव मैदान में होंगी। जीरादेई से कमला कुशवाहा पहली बार चुनाव लड़ेंगी। मांझी से माधवी सिंह के लिए भी चुनाव मैदान में उतरने का यह पहला अवसर होगा। पूर्व मंत्री इलियास हुसैन की पुत्री आसमां परवीन महुआ से लड़ेंगीं। अलौली से साधना सदा भी पहली बार चुनाव लड़ेंगीं। जगदीशपुर से सुष्मलता कुशवाहा के लिए भी यह पहला मौका होगा। डुमरांव से अंजुम आरा भी पहली बार चुनाव लड़ेंगी। अररिया से शगुफ्ता अजीम पहली बार चुनाव मैदान में होंगी।

इन महिलाओं को फिर से मिला मौका

जदयू ने अपनी महिला विधायकों को फिर से मौका दिया है। इनमें बाजपट्टी से रंजू गीता, बेलसंड से सुनीता सिंह चौहान, त्रिवेणीगंज से वीणा भारती, रूपौली से बीमा भारती, धमदाहा से लेसी सिंह, चेरिया बरियारपुर से मंजू कुमारी वर्मा व खगडिय़ा से पूनम देवी यादव को टिकट मिला है। इसके अतिरिक्त पूर्व में सांसद रहीं अश्वमेध देवी को समस्तीपुर से और विधान पार्षद मनोरमा देवी को अतरी से प्रत्याशी बनाया गया है। हम ने मसौढ़ी से नूतन पासवान व बाराचट्टी से ज्योति मांझी को टिकट दिया है।

महिलाओं को इन सीटों पर जदयू व हम में मिला टिकट

1. शालिनी मिश्रा- केसरिया

2. रंजू गीता- बाजपट्टी

3.मीना कामत- बाबूबरही

4.सुनीता सिंह चौहान- बेलसंड

5. शीला मंडल- फूलपरास

6.वीणा भारती- त्रिवेणीगंज

7.बीमा भारती- रुपौली

8.लेसी सिंह- धमदाहा

9.कमला कुशवाहा- जीरादेई

10.सीता देवी- एकमा

11.माधवी सिंह- मांझी

12.आस्मा परवीन- महुआ

13.अश्वमेध देवी- समस्तीपुर

14.मंजू वर्मा- चेरिया बरियारपुर

15. साधना सदा- अलौली

16.पूनम देवी यादव- खगडिय़ा

17.नूतन पासवान- मसौढ़ी

18.सुष्मलता कुशवाहा- जगदीशपुर

19.अंजुम आरा- डुमरांव

20ज्योति मांझी- बाराचट्टïी

21. मनोरमा देवी- अतरी

22. पूर्णिमा यादव- गोविंदपुर

23. शगुफ्ता अजीम- अररिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.