Bihar Election 2020: सीएम नीतीश कुमार का वादा, मौका मिला तो अब हर खेत के लिए उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा
Bihar Election 2020 जिस समय बदहाल बिहार मिला था उस वक्त से अब तक विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। आगे भी बहुत कुछ करना है। नई पीढ़ी को नई तकनीकी शिक्षा देकर बिहार को शिखर पर ले जाना है।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन।। Bihar Election 2020: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अबकी बार जनादेश मिला तो हर गांव सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा। हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचेगी। हमें व्यक्तिगत कोई स्वार्थ नहीं, जनसेवा ही लक्ष्य है। गायघाट के जारंग उच्च विद्यालय परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में विकास हुआ है। जिस समय बदहाल बिहार मिला था, उस वक्त से अब तक विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। आगे भी बहुत कुछ करना है। नई पीढ़ी को नई तकनीकी शिक्षा देकर बिहार को शिखर पर ले जाना है। पहले शाम को घर से बाहर निकलने में डर लगता था, अब अपराध पर हद तक काबू पाया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, महिला सम्मान, आरक्षण समेत विभिन्न कार्यो व उपलब्धि को गिनाया।
Bihar Election 2020: बूथों पर महिला वोटरों का जलवा, 9 बजे तक 8.05% वोटिंग, यहां देखें पल-पल का अपडेट