Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: वादे हैं वादों का क्या... गृह राज्य मंत्री ने तेजस्वी पर कसा तंज, बताया लालू-राबड़ी राज में कितनों को मिली नाैकरी

Bihar Chunav 2020 केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में दस लाख से अधिक नौकरियां सृजित करेगी। इसके लिए औद्योगिक क्रांति श्वेत क्रांति नीली क्रांति और कृषि क्रांति क्षेत्रों में लाई जाएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:52 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:52 AM (IST)
Bihar Chunav 2020: वादे हैं वादों का क्या... गृह राज्य मंत्री ने तेजस्वी पर कसा तंज, बताया लालू-राबड़ी राज में कितनों को मिली नाैकरी
राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय।

गोपालगंज, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के प्रचार की धुरी नाैकरी और रोजगार के ईर्द-गिर्द घूम रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शुक्रवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर में पहुंचे तो रोजगार पर ही बात की। उन्होंने राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख लाख युवाओं को सरकारी नाैकरी देने वाले बयान पर तंज कसा। इसे जुमला साबित करने के लिए बिहार में लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन में दी गई सरकारी नाैकरियों का हवाला दिया। बताया-15 साल में करीब एक लाख लागों को ही नाैकरी मिली थी।

loksabha election banner

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में दस लाख से अधिक नौकरियां सृजित करेगी। इसके लिए औद्योगिक क्रांति, श्वेत क्रांति, नीली क्रांति और कृषि क्रांति क्षेत्रों में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत ने जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, उस समय विपक्षियों ने मजाक उड़ाया था। आज देश पूरी तरह मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की धारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। 15 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साढ़े छह लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया है। जबकि 15 साल में राजद के शासन में महज एक लाख लोगों को रोजगार मिला था। कोरोना काल में 25 लाख बिहारी प्रवासियों को ट्रेनें चलाकर उनके घर तक पहुंचाया गया। आपदा की स्थिति में केंद्र सरकार ने गरीबों के इलाज, भोजन सहित अन्य खर्च की व्यवस्था की। सभा को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने भी  संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.