Move to Jagran APP

Bhagalpur Election 2020: भाजपा और कांग्रेस में रहा मुख्य मुकाबला, त्रिकोणीय बनाने के चक्कर में लोजपा

Bhagalpur Election News 2020 भागलपुर विधानसभा क्षेत्र साल 1951 में अस्तित्व में आया था। यां के पहले विधायक बजे थे कांग्रेस के सत्येंद्र नारायण अग्रवाल। इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुख्‍य मुकाबला होता दिखा ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 02:34 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 06:45 PM (IST)
Bhagalpur Election 2020:  भाजपा और कांग्रेस में रहा मुख्य मुकाबला, त्रिकोणीय बनाने के चक्कर में लोजपा
Bhagalpur Election 2020 : रोहित पांडेय (भाजपा), अजीत शर्मा (कांग्रेस) और राजेश वर्मा (लोजपा)।

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : Bhagalpur Election 2020: भागलपुर‍ विधानसभा में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। यहां 17 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

loksabha election banner

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र गंगा नदी के किनारे अवस्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र 1951 में अस्तित्व में आया। यहां के पहले विधायक कांग्रेस के सत्येंद्र नारायण अग्रवाल थे। वर्तमान में कांग्रेस के अजीत शर्मा विधायक हैं। इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के रोहित पांडेय व कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच रहा । कुछ महीने पहले भाजपा छोड़कर लोजपा में शामिल हुए राजेश वर्मा मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगे रहे । जल-जमाव व सड़कों पर अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम यहां की प्रमुख समस्याएं हैं। इस सीट पर यहां 333150 मतदाता 17 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया है । यहां 43 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  कौन बनेगा सिकंदर यह परिणाम सामने आने के बाद ही पता चलेगा। 

प्रमुख मुद्दे

जलजमाव

इशाकचक के संजीत कुमार पाठक व विकास झा बताते हैं कि यहां फ्लाईओवर का निर्माण नहीं होने से परेशानी हो रही है। भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव होने से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। इससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। व्यवसायी अनिरुद्ध कहते हैं कि लोहापट्टी में जलजमाव की समस्या की शिकायत करने के बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है।

रोज लगता है जाम

शहर में अतिक्रमण रहने के कारण रोज जाम अलग रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम सिर्फ कोरम पूरा कर रही है। सब्जी व ठेले वाले को हटाकर अतिक्रमण मुक्त शहर होने की सूचना दे दी जाती है।

उद्योग-धंधे शुरू नहीं

रेशमी शहर के नाम से विख्यात भागलपुर शहर में पुरानी फैक्ट्रियां ठप पड़ रही है। शासन-प्रशासन के पास क्षेत्र के विकास के लिए नए उद्योग स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। शहर के हृदय स्थली पर खुला स्पन सिल्क मील, बियाडा में लगा विविध उद्योग बंद हो चुके हैं।

बस स्टैंड पर सुविधाएं नहीं

शहर के सरकारी और निजी बस स्टैंड की हालत काफी खराब है। यहां यात्रियों की सुविधा न के बराबर है। सरकारी बस स्टैंड को हाइटेक बनाने की बात फाइलों में गुम हो गई। निजी बस पड़ाव के लिए जमीन खोज ली गई है। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

स्मार्ट सिटी को लिए निकलती रही निविदा

भागलपुर को स्मार्ट सिटी की कार्य योजना बनाई जाती है, लेकिन उसी प्रकार निविदा भी रद होती रही है। शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर कई जगहों पर एलइडी स्क्रीन लगाई गई है। 1300 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाने की योजना है।

ठेके पर शिक्षा

प्रारंभिक से लेकर उच्च और तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सरकार ने ठेके पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। अब स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली संविदा पर होती है। नियुक्ति के बाद इन शिक्षकों की मेधा का मूल्यांकन सरकार ने कई बार किया। जिसमें कई शिक्षक असफल भी रहे।

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र : 17 प्रत्याशी

मान्यता प्राप्त दलों के पांच :

प्रत्याशी             पार्टी

मु. आसिफ अली   राष्ट्रवादी कांग्रेस

अजीत शर्मा         कांग्रेस

राजेश वर्मा          लोजपा

रोहित पांडेय         भाजपा

सैयद शाह अली सज्जाद रालोसपा

रजिस्ट्रीकृत दलों के तीन :

दयाराम मंडल   प्रबल भारत पार्टी

नीलू देवी       भारतीय दलित पार्टी

प्रसून्न लतांत उर्फ प्रसून लतांत भारतीय गरीब मजदूर पार्टी

अन्य उम्मीदवार नौ :

अमित आलोक   द प्लूरल्स पार्टी

गौरव तिवारी     जय महाभारत पार्टी

रवि कुमार सिंह  एसयूसीआइ सी

सहेंद्र प्रसाद साहू बहुजन मुक्ति मोर्चा

सुबोध मंडल      नेशनल टाइगर पार्टी

विनय यादव        भारतीय जनक्रांति दल

बजरंग बिहारी शर्मा  निर्दलीय

विजय प्रसाद साह    निर्दलीय

वर्ष   विजयी प्रत्याशी   पार्टी

1951-57 सत्येंद्र नारायण अग्रवाल कांग्रेस

1957-62 सत्येंद्र नारायण अग्रवाल सीपीआइ

1962-67 सत्येंद्र नारायण अग्रवाल कांग्रेस

1967-69 विजय कुमार मित्रा जनसंघ

1969-72 विजय कुमार मित्रा जनसंघ

1972-77 विजय कुमार मित्रा जनसंघ

1977-80 विजय कुमार मित्रा लोकदल

1980-85 शिव चंद्र झा कांग्रेस

1985-90 शिव चंद्र झा कांग्रेस

1990-95 विजय कुमार मित्रा भाजपा

1995-2000 अश्विनी कुमार चौबे भाजपा

2000-2005 अश्विनी कुमार चौबे भाजपा

2005-2010 अश्विनी कुमार चौबे भाजपा

2010-2014 अश्विनी कुमार चौबे भाजपा

2014-2015 अजीत शर्मा कांग्रेस (उप चुनाव)

2015-2020 अजीत शर्मा कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.