Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : पीरपैंती में एक बार हुई है भाजपा की एंट्री, जानिए.. इस बार का गणित

Bihar Assembly Elections 2020 भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र कभी वामपंथ का गढ़ था। अब इस सीट पर राजद का कब्जा है। भाजपा ने यहां से एक बार जीत दर्ज की है। 2015 में भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। अभी वहां राजद के विधायक हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 11:31 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : पीरपैंती में एक बार हुई है भाजपा की एंट्री, जानिए.. इस बार का गणित
वर्तमान में पीरपैंती विधानसभा पर राजद का कब्‍जा है।

भागलपुर [नवनीत मिश्र]। पीरपैंती विधानसभा (सुरक्षित) क्षेत्र कभी वामपंथ का गढ़ था। अब इस सीट पर राजद का कब्जा है। भाजपा ने यहां से एक बार जीत दर्ज की है। 2015 विधानसभा चुनाव के आंकड़े को देखें तो यहां पर 307808 मतदाता थे। इसमें से 53.4 फीसद पुरुष और 46.59 महिला मतदाताएं थीं। 177151 लोगों ने वोटिंग की थी। 57 फीसद वोटरों ने मतदान का प्रयोग किया था। यहां से राजद के रामविलास ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के ललन कुमार को मात दी थी। रामविलास को 80058 वोट मिले थे, जबकि ललन कुमार कों 74914 मत मिले थे। रामविलास को 45.2 फीसद व ललन कुमार को 42.29 फीसद वोट मिले थे। 4622 वोट पाकर सीपीआइ के हीरालाल तीसरे स्थान पर थे।

loksabha election banner

पीरपैंती विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। सीपीआइ को यहां पर छह चुनावों में जीत मिली है, जबकि कांग्रेस और आरजेडी ने चार-चार बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। 2010 के चुनाव में भाजपा के अमन कुमार ने यहां से जीत हासिल की थी। पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो यहां पर आरजेडी और बीजेपी के बीच ही मुकाबला रहा है। कांग्रेस को इस सीट पर 1980 के चुनाव के बाद से जीत नहीं मिली है।

अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्र

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र माना जाता है। यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 12 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं। 10 फीसद मुस्लिम तो करीब इतने की यादव मतदाता हैं। पांच प्रतिशत वैश्य मतदाता हैं। 10 प्रतिशत कुर्मी, कोयरी और धानुक मतदाता हैं। सवर्ण मतदाता भी करीब 10 प्रतिशत हैं। 30 प्रतिशत में अन्य जातियों के मतदाता हैं।

पीरपैंती विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

प्रत्याशी, पार्टी, मत, फीसद

रामविलास पासवान राजद 80058 45.00 फीसद

ललन कुमार भाजपा 74924  42.00

हीरालाल पासवान   सीपीआइ 4622  3.00 फीसद

प्रवीन नाग  बीएसपी 3103 2.00 फीसद

सुधीर कुमार निर्दलीय 2878 2.00 फीसद

शिवनारायण पासवान निर्दलीय 2210  1.00 फीसद

उपेंद्र पासवान  निर्दलीय 1345 1.00 फीसद

सुनील पासवान जाप 1065 1.00 फीसद

सुरेश पासवान  एनटीपी 1012 1.00 फीसद

नरेश दास एसकेएलपी 908  1.00 फीसद

उदहाली पासवान निर्दलीय 879 1.00 फीसद

2010 के चुनाव में इन दोनों के बीच था मुकाबला

पार्टी     प्रत्याशी     वोट     फीसद

भाजपा  अमन पासवान  48493  37.56

एलजेपी  शैलेश कुमार  42741  33.10

वर्ष          विधायक         पार्टी

1951-57  सियाराम सिंह    कांग्रेस

1957-62  रामजन्म महतो   कांग्रेस

1962-67  बैकुंठ राम       कांग्रेस

1967-69  अंबिका प्रसाद   सीपीआइ

1969-72  अंबिका प्रसाद   सीपीआइ

1972-77  अंबिका प्रसाद   सीपीआइ

1977-80  अंबिका प्रसाद   सीपीआइ

1980-85  दिलीप कुमार सिन्हा कांग्रेस

1985-90  दिलीप कुमार सिन्हा कांग्रेस

1990-95  अंबिका प्रसाद    सीपीआइ

1995-2000 अंबिका प्रसाद  सीपीआइ

2000-2005 शोभाकांत मंडल राजद

2005-2010 शोभाकांत मंडल राजद

2010-2015 अमन कुमार     भाजपा

2015-2020 रामविलास पासवान राजद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.