Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: जमुई के इन 32 केंद्रों के मतदाताओं को वोटिंग के लिए तय करनी होगी लंबी दूरी

जमुई के नक्सल प्रभावित इलाके के 32 मतदान केंद्रों का ठिकाना बदल गया। मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द नक्सली साया अब भी कायम रहने के कारण एहतियातन यह कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। ताकि वोटिंग में बाधा उत्‍पन्‍न्‍ न हो।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 09:38 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: जमुई के इन 32 केंद्रों के मतदाताओं को वोटिंग के लिए तय करनी होगी लंबी दूरी
जमुई के नक्सल प्रभावित इलाके के 32 मतदान केंद्रों का ठिकाना बदल गया।

जमुई, जेएनएन। भय मुक्त मतदान कराने की प्रशासनिक तैयारी के तमाम दावों के बीच नक्सल प्रभावित इलाके के 32 मतदान केंद्रों का ठिकाना बदल गया। यूं तो जिला प्रशासन द्वारा जारी आम सूचना में मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन की वजह अपरिहार्य कारण बताया गया है लेकिन सच कुछ और है। मतदान केंद्रों के इर्द-गिर्द नक्सली साया अब भी कायम रहने के कारण एहतियातन यह कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है। बहरहाल मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन का सर्वाधिक असर चकाई विधानसभा क्षेत्र में पड़ा है और यहां 16 केंद्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इस मामले में जमुई विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा भाग्यशाली है जहां मात्र एक मतदान केंद्र वन विभाग विश्रामालय गुरमाहा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयवा में स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार झाझा के नौ तथा सिकंदरा के पांच मतदान केंद्रों को सुरक्षित स्थल पर परिवर्तित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के पश्चात जिले में 32 मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन किया गया है। अब संबंधित केंद्र के मतदाता परिवर्तित स्थल पर जाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

loksabha election banner

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र

मूल मतदान केंद्र - स्थानांतरित स्थल

280 प्रावि, सकदरी - आंगनवाड़ी केंद्र, हरनी

281 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दीपाकरहर दायां भाग - उमवि, चननवर

282 उमवि, दीपाकरहर बायां भाग - उमवि, चननवर

283 उमवि, रोपावेल दायां भाग - उमवि, चननवर

283 क उमवि, रोपावेल बायां भाग - उमवि, चननवर

जमुई विधानसभा क्षेत्र

160 वन विभाग विश्रामालय, गुरमाहा - उमवि, कोयवा

झाझा विधानसभा क्षेत्र

58 उमवि, ठाढ़ी - प्रावि, दुफेड़ी

72 उमवि, पूर्णाडीह - उमवि, मोहनपुर

187 उमवि, बखोरीबथान - मध्य विद्यालय, बोड़वा

302 उमवि, जुड़पनिया कल्याण प० भाग - उमवि, परासी

302 क उमवि, जुड़पनिया कल्याण पूर्वी भाग - उमवि, परासी

303 उमवि, बाराकोला पश्चिम भाग - नया प्रावि, पिपरा

303 क उमवि, बाराकोला पूर्वी भाग - नया प्रावि, पिपरा

314 उमवि, लीलावरण पश्चिम भाग - उमवि, खुरंडा

314 क उमवि, लीलावरण पूर्वी भाग - उमवि, खुरंडा

चकाई विधानसभा क्षेत्र

102 मिशन स्कूल मध्य काली पहाड़ी नैनी पत्थर - स्तरोन्नत मध्य विद्यालय चरैया

107 मिशन स्कूल, बाराटांड़ पश्चिम भाग प्राथमिक विद्यालय, गढ़टांड़

107 क मिशन स्कूल, बाराटांड़ पूर्वी भाग - प्राथमिक विद्यालय, गढ़टांड़

133 उमवि, पनारी - उमवि, खोटवा

133 क उमवि, पनारी - उमवि, खोटवा

143 प्राथमिक विद्यालय, खैरालेवार - उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दहियारी

150 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गगनपुर - प्राथमिक विद्यालय, ङ्क्षबदली

151 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गगनपुर - प्राथमिक विद्यालय, ङ्क्षबदली

155 प्राथमिक विद्यालय, राजाडुमर - प्राथमिक विद्यालय, गरुड़वाद

156 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मंझलाडीह - प्राथमिक विद्यालय, गरुरवाद

162 सहकारिता भवन, बेहरा - उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धमनाडीह

167 प्राथमिक विद्यालय, कारीझाल - उच्च विद्यालय, बामदह

179 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भलुआ - प्राथमिक विद्यालय, बाघापतार

182 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, विशोदह - मध्य विद्यालय, ठाड़ी

184 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेंदरा - मध्य विद्यालय, ठाड़ी

310 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गोङ्क्षवदपुर - मध्य विद्यालय, करही

311 छतदार चबूतरा, पिपरा - मध्य विद्यालय, करही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.