Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: वीआइपी ने 11 में से चार प्रत्याशियों को दिया पार्टी सिंबल

वीआइपी ने चार पर अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया है। शेष सात सीटों पर वे जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे। जिन चार सीटों पर अब तक सिंबल दिया गया है वे मधुबनी ब्रह्मपुर अली नगर और केवटी हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 10:46 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: वीआइपी ने 11 में से चार प्रत्याशियों को दिया पार्टी सिंबल
बीआइपी ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया है।
पटना, जेएनएन। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) ने भाजपा के कोटे से मिली 11 सीटों में से चार पर अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया है। शेष सात सीटों पर वे जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे। जिन चार सीटों पर अब तक सिंबल दिया गया है वे मधुबनी, ब्रह्मपुर, अली नगर और केवटी हैं। 

मधुबनी से पार्टी ने सुमन महासेठ को बनाया उम्मीदवार

loksabha election banner


पार्टी सूत्रों ने बताया कि मधुबनी से पार्टी ने सुमन महासेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सुमन महासेठ अभी भाजपा के विधान पार्षद हैं। इनका कार्यकाल अभी एक वर्ष शेष है। चर्चा है कि महासेठ भाजपा के प्रत्याशी होंगे और वीआइपी के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे। मधुबनी के साथ ही अली नगर सीट से मिश्री लाल यादव, केवटी से हरि सहनी और ब्रह्मपुर से पार्टी ने जयराम चौधरी बिंद को सिंबल दिया है। बिंद की घोषणा वीआइपी अध्यक्ष पूर्व में ही कर चुके थे। 

भाजपा ने सहनी की पार्टी को अपने कोटे से 11 सीटें दी हैं


भाजपा ने सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) को अपने कोटे से 11 सीटें दी हैं। इनमें बोचहां, गौडाबौराम, सिमरी बख्तियारपुर, सुगौली, मधुबनी, केवटी, साहेबगंज, बलरामपुर, अलीनगर, बनियापुर और ब्रह्मपुर हैं। इसके अलावा सहनी की पार्टी को भाजपा ने विधान परिषद की एक सीट देने का वादा भी किया है। 

25 सीटों के उपमुख्यमंत्री की बात पलटने से महागठबंधन छोड़ा


मुकेश सहनी की पार्टी भाजपा में आने के पूर्व तक महागठबंधन का हिस्सा थी। सहनी को उम्मीद थी कि महागठबंधन उन्हें विधानसभा की 25 सीटों के साथ ही सरकार बनने पर उपमुख्यमंत्री का एक पद भी देगा। परन्तु सीटों की घोषणा में सहनी की पार्टी कहीं गुम हो गई। नतीजा सहनी बीच प्रेस कांफ्रेंस से बाहर निकल गए। उन्होंने राजद पर पीठ में छुरा मारने का आरोप लगाते हुए महागठबंधन से नाता तोड़ा और भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.