Move to Jagran APP

Tarapur Election 2020: तारापुर में चौंका सकता है मतदाताओं का फैसला, 25 प्रत्‍याशी हैं यहां

Tarapur Election News 2020 तारापुर विधानसभा से जदयू के डॉ मेवालाल चौधरी लगातार दूसरी जीत के लिए मैदान में डटे हैं। वहीं दिव्या प्रकाश को राजद ने अपना प्रत्‍याशी बनाया है। दिव्‍या के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव हैं। वे सांसद भी रह चुके हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:24 PM (IST)
Tarapur Election 2020: तारापुर में चौंका सकता है मतदाताओं का फैसला, 25 प्रत्‍याशी हैं यहां
तारापुर विधानसभा के जदयू प्रत्‍याशी डॉ मेवालाल चौधरी और राजद प्रत्‍याशी दिव्‍या प्रकाश।

मुंगेर, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : Tarapur Election News 2020:  भारत की आजादी की लड़ाई में तारापुर का अहम योगदान रहा। 1932 में तारापुर थाना पर तिरंगा लहराने के दौरान कई लोगों ने अपनी शहादत दी। इतिहास में इस बात का भी उल्लेख है कि तारापुर में स्वतंत्रता सेनानियों ने सभी कार्यालयों पर कब्जा जमा लिया था। कुछ दिनों के लिए समानंतर सत्ता तक कायम कर ली थी। यही कारण है कि तारपुर में चुनावी लड़ाई भी कांटे की होती रही है। नजदीकी मुकाबले में जीत हार तय होते रहे हैं। इस बार भी जदयू से मेवालाल चौधरी लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में हैं, तो राजद प्रत्याशी के रूप में दिव्या प्रकाश भी चुनावी समर में  हैं। वर्तमान समय में तारापुर धान के कटोरा के नाम से प्रसिद्ध है। तारापुर, असरगंज, टेटिया बम्बर और संग्रामपुर प्रखंड में बड़े पैमाने पर धान का उत्पादन होता है। लेकिन, किसानों को धान के उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। तारापुर थाना को राष्ट्रीय स्मारक, शहीद स्मारक के समीप शहीद पार्क के निर्माण, सिंचाई व्यवस्था को सुदृेढ़ करना, तारापुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोजगार के अवसर जैसे मुद्दे को लेकर मतदाता मुखर रहे। इन सबके बीच जातीय गोलबंदी भी चरम पर देखा गया। यहां इस बार 55 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

loksabha election banner

तारापुर विधानसभा क्षेत्र में 25 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

1 डॉ मेवालाल चौधरी (निवर्तमान विधायक) - राजग (जदयू) : बीते पांच साल से यहां के विधायक हैं। इससे पहले डॉ. मेवालाल चौधरी की पत्नी नीता चौधरी विधायक थीं। पिछले दिनों नीता चौधरी का निधन हो गया था। डॉ मेवालाल चौधरी, बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय सबौर के कुलपति भी रहे हैं।

2. दिव्या प्रकाश - महागठबंधन (राजद) : दिव्या प्रकाश राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव की पुत्री हैं। जयप्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, राजद में लालू प्रसाद के काफी करीबी माने जाते हैं।   

3. जीतेंद्र कुशवाहा - (रालोसपा) : जीतेंद्र कुशवाहा रालोसपा के जिलाध्यक्ष हैं। जीतेंद्र कुशवाहा की पत्नी पिंकी देवी जिला पार्षद सदस्य हैं। ङ्क्षपकी जिप अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

4. राजेश मिश्रा : निर्दलीय : कांग्रेस से टिकट के लिए प्रयासरत राजेश मिश्रा टिकट नहीं मिलने के बाद बागी होकर चुनाव मैदान में कूद पड़े। अमेरिका में रहने वाले राजेश मिश्रा ने पांच वर्ष के दौरान तारापुर क्षेत्र में सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच बैग बांटने, गरीबों को कंबल, साड़ी और गरीब घर की बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग कर एक मजबूत आधार तैयार किया है।

2015 के चुनाव का मुकाबला

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां  राजग (हम) और जदयू, राजद एवं कांग्रेस महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। जात िफैक्टर प्रभावी रहा था। चुनाव में जदयू के मेवालाल चौधरी (66 हजार 411) ने हम के शकुनी चौधरी (54,464) को पराजति कर दिया। जीत हार का अंतर 11 हजार 947 मत का रहा।   

इस बार का मुकाबला - इस बार मुकाबला त्रकिोणीय रहा। राजग से जदयू उम्मीदवार मेबालाल चौधरी और महागठबंधन से राजद प्रत्याशी दिव्या प्रकाश चुनाव मैदान में हैं। एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई को कांग्रेस से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे राजेश मिश्रा त्रिकोणात्मक बना रहे हैं। इसके अलावे लोजपा से मीणा देवी, रालोसपा से जीतेंद्र कुशवाहा, जाप से कर्मवीर भारती, जनतांत्रिक विकास पार्टी की अनिता देवी आदि भी चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।

मुददा क्या है - चुनाव में सिंचाई, तारापुर में बाइपास का निर्माण और पर्यटन को बढ़ावा देने का मुद्दा हावी है। तारापुर में शहीद पार्क और तारापुर के पुराने थाना भवन को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग भी अहम चुनावी मुद्दा है। अंत में जातीय गोलबंदी ही अहम फैक्टर साबित होगा।

ये हैं चुनावी समर के सूरमा

1. जितेंद्र कुशवाहा : रालोसपा

2. दिव्या प्रकाश : राजद

3. मीणा देवी : लोजपा

4. मेवालाल चौधरी : जदयू

5. अनिता देवी : जनतांत्रिक विकास पार्टी

6. अरविंद कुमार सिंह : भारतीय सबलोग पार्टी

7. कर्मवीर भारती : जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक

8. प्रमोद कुमार सिंह : भारतीय लोक चेतना पार्टी

9. रंजीत राम : एसयूसीआइ

10. राजकुमार दास : बहुजन मुक्ति पार्टी

11 रिकूं कुमार : राष्ट्रीय मानव सेवा पार्टी

12. सुशांत कुमार : राष्ट्रीय जन जन पार्टी

13. ओम प्रकाश : निर्दलीय

14. कन्हैया लाल मिश्र : निर्दलीय

15 . जयराम सिंह : निर्दलीय

16. डेजी देवी : निर्दलीय

17 . धर्मवीर कुमार पासवान : निर्दलीय

18. बलराम चौधरी : निर्दलीय

19. रवि रंजन कुमार सूरज : निर्दलीय

20. राजेश कुमार मिश्र : निर्दलीय

21. राजेश कुमार सिंह : निर्दलीय

22. राहुल कुमार सौरभ : निर्दलीय

23. संजय कुमार सिंह : निर्दलीय

24. सर्वेश कुमार : निर्दलीय

25. सुनील कुमार सिंह : निर्दलीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.