Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: बिहार की सियासी फिजां में हमलावर हुए दिग्गज, स्टार प्रचारकों में होड़

बिहार विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए स्टार प्रचारकों में होड़ मची हुई है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं में सियासी हमले तेज हो गए हैं। सभी राजनीतिक दलों का जोर चुनाव प्रबंधन पर भी बना हुआ है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 03:36 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 03:36 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: बिहार की सियासी फिजां में हमलावर हुए दिग्गज, स्टार प्रचारकों में होड़
पहले चरण के चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों में होड़ मची हुई है।

दीनानाथ साहनी, पटना। बिहार के सियासी महाभारत में एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए स्टार प्रचारकों में होड़ मची हुई है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं में सियासी हमले तेज हो गए हैं। सभी राजनीतिक दलों का जोर चुनाव प्रबंधन पर भी बना हुआ है। प्रदेश के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राजद के तेजस्वी यादव, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा के चिराग पासवान समेत कई दिग्गज एक-दूसरे को कठघरे में खड़े कर चुके हैं। 

loksabha election banner

भाजपा और जदयू के साथ महागठबंध भी पीछे नहीं

चुनाव के पहले चरण में मतदान का अब करीब दो सप्ताह बाकी है। हर राजनीतिक दल का जोर स्टार प्रचारकों के जरिए बढ़त बनाने और चुनाव प्रबंधन पर अधिक है। चुनाव प्रबंधन में भाजपा और जदयू बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को उतार चुकी है तो वहीं इस मामले में महागठबंधन भी पीछे नहीं है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल भी प्रचार के जरिये वोटरों को रिझाने की जोर आजमाइश में हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार का रोडमैप सुव्यवस्थित तरीके से तैयार किया है। किस इलाके के मतदाताओं में किस स्टार प्रचारक के जाने से फायदा हो सकता है, इसका पूरा हिसाब-किताब पहले ही किया जा चुका है।

भाजपा के दिग्गज महागठबंधन पर हमलावर

भाजपा के स्टार प्रचारकों में शुमार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे और आरके सिंह समेत अन्य दिग्गज चुनाव प्रचार में महागठबंधन पर हमलावर बने हुए हैं। भाजपा के स्टार प्रचार जनता के बीच राजद-कांग्रेस के 15 सालों के शासन की कमियों की पोल खोल रहे हैं और अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिना रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के प्रचार की कमान संभाले हुए हैैं। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी जदयू की कोर टीम पर है।

तेजस्वी कर रहे दस लाख नौकरियां देने की बात

इधर, महागठबंधन में प्रचार की कमान राजद के तेजस्वी यादव संभाल चुके हैं। राजद की चुनावी रणनीति खुद तेजस्वी यादव ने अपनी कोर टीम के साथ तैयार की है। तेजस्वी अपने भाषणों में अपनी सरकार बनते ही 10 लाख नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं तो वहीं भाजपा-जदयू पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। नीतीश सरकार की कमियों के  बारे में भी बता रहे हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, सांसद मनोज झा और डॉ. मीसा भारती समेत कई दिग्गज राजद के प्रचार की जिम्मेवारी संभाले हैं। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रचार में जदयू पर हमला बोल रखा है।

चिराग गिना रहे नीतीश की कमियां

चिराग वर्चुअल रैली के जरिये नीतीश सरकार की कमियों को गिना रहे हैं, लेकिन भाजपा के प्रति उन्होंने नरम रूख अख्तियार कर रखा है। कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को चुनाव प्रचार में उतारने का कार्यक्रम बना रखा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सांसद अखिलेश सिंह, कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल समेत अन्य नेता प्रचार में भाजपा-जदयू पर हमलावर बने हुए हैं। प्रदेश में चुनाव प्रचार परवान चढ़ चुका है और दिग्गजों में हमलावर बनने की भी होड़-सी लग गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.