Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: कोई बिना काम का नहीं रहेगा, मजबूरी में नहीं जाएगा बाहर: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर शुक्रवार को कई रैलियों को संबोधित किया। औरंगाबाद में आयोजित रैली में उन्होंने एकबार फिर पति-पत्नी का कटाभ किया। कहा कि उनके राज में लोग पलायन करते थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 07:19 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: कोई बिना काम का नहीं रहेगा, मजबूरी में नहीं जाएगा बाहर: नीतीश कुमार
औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंच पर उपस्थित एनडीए के नेता।

औरंगाबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुमंडल मुख्यालय में डायट मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आम जनता को भरोसा दिया कि जब मौका मिलेगा तो ऐसा काम करेंगे कि कोई बिना काम का नहीं रह जाएगा। कोई भी बिहार का नागरिक मजबूर होकर बिहार से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पलायन क्यों करना पड़ा था। पति पत्नी का राज था 15 वर्ष। तब लोग बाहर भागे थे एवं आज लौटते हैं तो गांव तक की प्रशंसा लोग करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भारत में कहीं भी रह कर काम कर सकता है, रोजगार कर सकता है, इसलिए कोई प्रवासी नहीं है। कहा कि उनकी सरकार जब बनेगी तो हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएंगे।

loksabha election banner

आठ से 10 पंचायतों पर एक पशु चिकित्सालय खोलेंगे। 12वीं पास छात्रा को 10000 की जगह 25000 एवं स्नातक पास छात्रा को 25000 की जगह 50000 रुपये देंगे। कहा कि 35 प्रतिशत आरक्षण सरकारी सेवा में महिलाओं को दिया। बिहार के पुलिस बल में जितनी महिला दिखती हैं, उतनी देश के किसी हिस्से में नहीं दिखती। कहा कि सात निश्चय की योजना का विस्तार किया जाएगा। ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी सुनील कुमार को उन्होंने जनता से पूछकर मतदान देने की अपील करते हुए माला पहनाया। प्रत्याशी सुनील कुमार एवं जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष शैलेश यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं संचालन जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, सांसद सुशील कुमार ङ्क्षसह एवं महाबली ङ्क्षसह ने भी सभा को संबोधित किया।

नीतीश कुमार व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं : मंत्री


बिहार सरकार में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं। 15 साल पूर्व अपराध का राजनीतिकरण हुआ या राजनीति का अपराधीकरण यही पता नहीं चलता। आज न्याय के साथ विकास हो रहा है और कानून का राज स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि 118 नरसंहार बिहार में 15 वर्ष पूर्व के शासन काल में हुए थे। धार्मिक दंगों से मुक्ति मिली। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए 40 करोड़ का बजट हुआ करता था जिसे 1600 करोड़ पर पहुंचा दिया गया।  

स्वयं से पूछिए कितना बदल गया 15 वर्ष में बिहार


प्रत्याशी सुनील कुमार ने कहा कि बिहार का भविष्य बदलना 2005 में नीतीश कुमार ने शुरू किया था। समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का हमारा उद्देश्य है। जल जीवन हरियाली जैसा कार्यक्रम दिया। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि 15 साल बनाम 15 साल की बात की जाती है, आप जिन रास्तों से आए हैं और जिन रास्तों से जाएंगे उसी से आपको पता चल जाएगा कि 15 साल पहले और अब में कितना बदलाव आया। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ बिहार का विकास करने का काम नीतीश कुमार ने किया। गरीबों को पक्का मकान मिला। 75000 की जगह अब 165000 रुपये दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग लालटेन एवं ढि़बरी नहीं एलईडी घर में जलाते हैं। सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं करें चुनाव बाद आपको अफसोस करना पड़े। वहीं काराकाट के सांसद महाबली ङ्क्षसह ने कहा कि 15 साल पूर्व गुंडई के कारण व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर, पलायन कर गए थे। सेवा दल के अध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि बिहार में शांति एवं सद्भाव के साथ नीतीश कुमार ने विकास किया। हर समुदाय हर वर्ग का विकास हुआ। किसी भी क्षेत्र में चले जाइए सड़क पानी बिजली चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हुई है। 

मौका मिला तो सोलर लाइट से जगमग करेगा गांव : नीतीश

गया, जेएनएन। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर खेत को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। अगर मौका मिला तो हर गांव में सोलर लाइट से जगमग करेगा। पर्याप्त बिजली की व्यवस्था रहेगी। कुछ लोगों को अपना परिवार हीं मात्र परिवार है। मगर मेरे लिए पूरा बिहार मेरा परिवार है। हमने आपकी सेवा की है,और आपकी सेवा हीं हमारा धर्म है। समाज में हमने प्रेम, भाईचारा और सद्भावना कायम रखा। मौका मिला तो आगे भी न्याय के साथ विकास करेंगे। यह बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गया जिले के इमामगंज व बेलागंज विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।  

जनता ने देखा है 15 साल का पति-पत्नी का शासन

उन्होंने महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता पिछले 15 साल का पति-पत्नी का शासन भी देखा है। उस दिन को याद करें। जब गांव में सामूहिक नरसंहार हुआ करता था। देश के दूसरे प्रदेश में बिहार की पहचान नरसंहार के लिए होता था। लेकिन राजग की शासनकाल में नरसंहार पर विराम लगा है। अब विकास हुआ है। बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मौका मिला तो हर शहर में वृद्ध जन के रहने के लिए आवासीय व्यवस्था होगी। बहुमंजिला इमारत बनाएंगे। मौके पर हम पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, बेलागंज के अभय कुशवाहा आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.