Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 : गोपालपुर विधानसभा के मतदाता चुप, प्रत्याशी बहा रहे पसीना, जानिए

Bihar Assembly Election 2020 गोपालपुर विधानसभा में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां दूसरे चरण में तीन नवंबर को मतदान होगा। यह सीट अभी जदयू के पास है। जदयू के एक बार फ‍िर गोपाल मंडल को टिकट दिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 10:22 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 : गोपालपुर विधानसभा के मतदाता चुप, प्रत्याशी बहा रहे पसीना, जानिए
गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल।

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता चुप है। प्रत्याशी घर-घर, द्वार-द्वार प्रचार कर पसीना बहा रहे हैं। यहां तीन नवंबर को मतदान होना है। आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि इस क्षेत्र में अभी तक किसी भी बड़े नेता का आगमन नहीं हुआ है, लेकिन चुनावी तपिश प्रत्याशियों के पसीने छुड़ा रहे हैं।

loksabha election banner

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र कभी वामपंथियों का गढ़ हुआ करता था। यह 1957 में अस्तित्व में आया। 1990 तक इस सीट पर कांग्रेस और सीपीआइ के बीच कड़ा मुकाबला होता रहा। 1990 के चुनाव में भाजपा के ज्ञानेश्वर यादव ने जीत दर्ज की। फिर न तो कांग्रेस की यहां से वापसी हुई और न ही सीपीआइ की। भाजपा भी 1990 के बाद से अभी तक इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है। 1995 से इस सीट पर राजद और जदयू का कब्जा रहा है।  इस चुनाव में राजद, कांग्रेस और सीपीआइ का गठबंधन है। पिछले चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच यहां टक्कर हुई थी। इस बार भाजपा और जदयू साथ हैं। यहां से जदयू प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हें भाजपा का समर्थन है। पिछले चुनाव में भाजपा से अलग होकर सुरेश भगत निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इस बार वे लोजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। शबानी आजमी जन अधिकार पार्टी के टिक पर चुनाव लड़ रही है।  अन्य प्रत्याशी भी मुकाबले को रोचक बनाने में लगे हैं।

2015 का परिणाम

प्रत्याशी  पार्टी  वोट  फीसद

-नरेंद्र कुमार नीरज जदयू 57403

अनिल कुमार यादव भाजपा 52234

सुरेश भगत निर्दलीय 6410

ब्रह्मदेव यादव सीपीआइ 4462

अमित राणा निर्दलीय 3186

अन्य आठ प्रत्याशियों 15112

मुख्‍य बातें

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र

प्रत्याशी      पार्टी

शैलेश कुमार  राजद

नरेंद्र कुमार नीरज जदयू

सुरेश भगत लोजपा

प्रेम शंकर कुमार वंचित समाज पार्टी

शबाना आजमी जन अधिकार पार्टी

रुचि सिंह निर्दलीय

शंकर कुमार पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया

संजीव कुमार राष्ट्रीय जनजन पार्टी

2020 का चुनाव एक नजर में

269402 कुल वोटर

141383 पुरुष वोटर

128011 महिला वोटर

08 थर्ड जेंडर

1930 दिव्यांग वोट

5082 बुजुर्ग वोटर

उम्र            वोटर

18-19        3113

20-29        64071

30-39        74215

40-49        54805

50-59        34291

60-69        22818

70-79       11027

80-89        4008

90-99        1032

100 से अधिक  42       


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.