Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election: भाजपा ने बागियों की काट तैयार करने में झोंकी ताकत, शैलेंद्र को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

Bihar Assembly Election 2020 भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से राजेंद्र सिंह की छुट्टी के बाद बेतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष को तरक्की दे दी है। बेतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:30 PM (IST)
Bihar Assembly Election: भाजपा ने बागियों की काट तैयार करने में झोंकी ताकत, शैलेंद्र को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष
बीजेपी ने शैलेंद्र कुमार मिश्रा को बिहार में पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

पटना, जेएनएन। भाजपा ने टिकट कटने से बागी हुए नेताओं की काट तैयार करने में ताकत झोंक दी है। पार्टी ने बीच चुनाव में, संगठन में खाली हुए पदों पर मनोनयन का भी सिलसिला शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इसी कड़ी में अपने गृह जिले बेतिया के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह पद संघ के प्रचारक और भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह के निष्कासन के कारण खाली हुआ था। राजेंद्र सिंह फिलवक्त लोजपा के टिकट से दिनारा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।

loksabha election banner

छह संगठनात्मक जिलों में जाएगा सकारात्मक संदेश 

उधर, शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने बगहा के सिटिंग विधायक और पूर्व नौकरशाह राघव शरण पांडेय का टिकट कटने से नाराज ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इससे छह संगठनात्मक जिलों में सकारात्मक संदेश जाएगा। पार्टी ने बेतिया, ढाका, बगहा, रक्सौल, मोतिहारी और शिवहर जिले को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। दरअसल, मोतिहारी जिले के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से सुनील मणि तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है। फिलवक्त सुनील मणि तिवारी विधायक हैं। समाज के दूसरे विधायक राघव शरण पांडेय का पार्टी ने इस बार टिकट काट दिया है।

नौ बागियों को दिखाया था बाहर का रास्ता

भाजपा ने इसी महीने की 13 तारीख को कई नेताओं को बाहर का सास्ता दिखा दिया था। निलंबित किए गए नेताओं पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप था। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रहे रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी, विधायक रवींद्र यादव, इंदु कश्यप, श्वेता सिंह, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप कार्रवाई के दायरे में आए थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इन बागी नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश जारी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.