चुनाव ड्यूटी पर जा रही आगनबाड़ी सेविका की हुई मौत
राजपुर (बक्सर) थाना क्षेत्र के बक्सर कोचस मुख्य मार्ग स्थित दैतरा बाबा पुल के समीप बाइक से ड्यूटी करन
राजपुर (बक्सर): थाना क्षेत्र के बक्सर कोचस मुख्य मार्ग स्थित दैतरा बाबा पुल के समीप बाइक से ड्यूटी करने आ रही आगनबाड़ी सेविका माया देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह बहुआरा गाव की रहने वाली है। जिसका ड्यूटी राजपुर उच्च विद्यालय के पूर्वी भाग पर ड्यूटी मिला हुआ था। यह अपने पुत्र धनजी कुमार के साथ बाइक से आ रही थी। जैसे ही इसकी बाइक दैतरा बाबा पुल के पास पहुंचा उसी समय बक्सर के तरफ से तेज रफ्तार में जा रहा बोलेरो से बचने के लिए बाइक को किनारे करने का प्रयास किया तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और यहा पर बनाए गए लगभग आधा दर्जन की संख्या में ब्रेकर के वजह से वह नीचे गिर गयी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बक्सर रेफर किया गया। अस्पताल जाने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी। शव को प्रखंड मुख्यालय लाया गया ।जहा पहुंचे बीडीओ अरुण सिंह ने परिजनों को सात्वना दिया । इस घटना के बाद मृतक के पति जगनारायण पासी, पुत्र धनजी कुमार, विनीत कुमार सहित अन्य लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। इसे देख आसपास के प्रखंड कर्मी और अन्य चुनाव कर्मी भी पहुंच गए। सभी लोग ढाढ़स बना रहे थे। वहीं कई आगनबाड़ी सेविकाये भी मौजूद हो गई। जो चुनाव अधिकारी को कोस रहे थे कि अगर इसे अपने ही गाव में ड्यूटी मिला होता तो इस तरह का हादसा नहीं होता । सेविकाओं ने और परिजनों ने माग किया कि मतदान ड्यूटी के दौरान इसकी मौत हुई है। इसलिए इसे चुनाव आयोग के तरफ से उचित मुआवजा मिलना चाहिए।