बिक्रम में शांतिपूर्ण माहौल में 56.14 फीसद हुआ मतदान
बिक्रम। बिक्रम विधानसभा सीट के लिए बुधवार की सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इसी के
बिक्रम। बिक्रम विधानसभा सीट के लिए बुधवार की सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। इसी के साथ महागठबंधन से काग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरव, एनडीए से भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार और भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनिल कुमार का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अर्धसैनिक बलों और पुलिस की सख्त निगहबानी के कारण बिक्रम के 187 बूथों में से सभी पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कार्य संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया, बाइक गश्ती का सबसे अधिक असर रहा। किसी भी सूचना पर तुरंत पहुंचने में बाइक फोर्स कारगर साबित हुई। जिला प्रशासन के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 56.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। नौ बजे के बाद घरों से निकले मतदाता :
सुबह सात से नौ बजे तक बिक्रम में मात्र 8 फीसद मत पड़े थे। इसके बाद मतदाता घरों से निकले और बूथों पर कतारें दिखने लगीं। सोन तटवर्ती क्षेत्र जनपरा के बूथ नंबर 139 और 139 क पर 12 बजे तक 52 फीसद मत पड़ चुके थे। 2 बजे तक बूथ संख्या 113, 113 क, 163, 163 क , 100, 100 क समेत करीब 20 बूथ पर 60 फीसद मतदान हो चुका था। इन बूथों पर 2 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही मतदान के लिए पहुंच रहे थे। अधिकांश लोगों ने 10 से 12 बजे के बीच मतदान किया।