Bihar Election 2020: मुजफ्फरपुर में तीसरे चरण के लिए 20 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, जानें किसने पेश की है दावेदारी
Bihar Election 2020 तीसरे चरण के लिए नामांकन में मुजफ्फरपुर से चार कुढऩी व गायघाट से सात-सात तथा बोचहां से दो उम्मीदवार शामिल। 20 अक्टूबर है तीसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि। रविवार को नहीं होगा नामांकन।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Election 2020 : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए शनिवार को पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी समेत 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें कुढऩी व गायघाट से सात-सात, मुजफ्फरपुर से चार और बोचहां से दो उम्मीदवार शामिल हैं। औराई व सकरा से किसी ने नामांकन नही किया।
बता दें कि रविवार को अवकाश होने से अब सोमवार से फिर नामांकन की प्रक्रिया होगी। इधर, दूसरे व तीसरे चरण के लिए शुक्रवार तक कुल 129 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। दूसरे चरण के लिए नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल 149 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। तीसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है।
मुजफ्फरपुर नगर
उम्मीदवार -----पार्टी
विजेंद्र चौधरी ------कांग्रेस
सुरेश कुमार गुप्ता ----निर्दलीय
धर्मेंद्र कुमार ----रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडियन
रामबाबू साह ------जनतांत्रिक विकास पार्टी
कुढऩी विधानसभा
अभय कुमार -----निर्दलीय
सुखदेव प्रसाद -----वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
अनिल कुमार साहनी -----राजद
नीलाभ कुमार ----जनता पार्टी
कालिकांत झा ----एसयूसीआइसी
रेणु देवी ------प्रबल भारत पार्टी
वरुण शाही -----निर्दलीय
बोचहां विधानसभा
मेघनाथ रजक -----भारतीय संयुक्त किसान पार्टी
चंदन कुमार पासवान ------जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक
गायघाट विधानसभा
कुमार आलोक -----निर्दलीय
ङ्क्षवदेश्वर महतो ------वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
मो. नैजुल अंसारी ------निर्दलीय
रिजवानुल हक --------भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी
शिवशंकर भारती ----निर्दलीय
राजपाल दास-----राष्ट्रीय जन विकास पार्टी
दीपक राय उर्फ विपत राय ----निर्दलीय