Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sugauli vidhan sabha chunav 2025 voting:  युवाओं और महिलाओं में दिखा मतदान का उत्साह

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 04:28 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 69.92% मतदान हुआ। सुरक्षा के सख्त इंतजाम थे और युवाओं, मह ...और पढ़ें

    Hero Image

    Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates। कतार में लगीं महिलाएं। जागरण

    डिजिटल डेस्क, पूर्वी चंपारण। Sugauli Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत जिन सीटों पर अभी मतदान हुआ है उनमें एक सुगौली सीट भी शामिल है। यहां 69.92 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। युवा और महिलाओं में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिला। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा एक्सप्रेस में सवार होकर मतदाताओं ने डाला वोट

    तेतरिया : पिपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड के मध्य विद्यालय के घेघवा बूथ संख्या 389 में बनाए गए रेल के डिब्बे वाली पेंटिंग रेलगाड़ी बूथ में सवार होकर वोटरों ने अपने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया। उक्त विद्यालय के दोनों बरामदे को बिल्कुल रेल के डिब्बे के आकार से सजाया गया और रंगरोगण किया गया है।

    देखने में बखूबी रेलगाड़ी के डब्बे के समान ही नजर आती है। उसमें खिड़की, गेट, हैंडल इत्यादि बनाए गए हैं। अपना मतदान करने पहुंचे चंदा देवी, रुपम कुमारी, विजय कुमार, संजय मुस्कान, अशोक चौरसिया, मेवालाल बैठा, रामकुमारी देवी इत्यादि ने बताया कि रेलगाड़ी की खूबसूरती देखकर हम काफी गदगद हैं।

    मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि विद्यालय की कलाकृति ने सबको मोहित कर दिया। सबलोग एक झलक उस पेंटिंग को देख रहे थे।एक ओर लोग शिक्षा एक्सप्रेस नामकरण वाले ट्रेन की बोगी पर सवार हो कर मतदान कर रहे थे। महिलाएं भी इसका खूब आनंद ले रही थी।

    फर्जी मतदान के आरोप में युवक हिरासत में

    पताही । चिरैया विधानसभा के पताही प्रखंड की गोनाही पंचायत के मतदान केंद्र संख्या-328 पर फर्जी मतदान के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। वह यहां के ग्रामीण छोटेलाल यादव का पुत्र नवल कुमार है। बताया जाता है कि मतदान के दौरान नवल कुमार पर किसी अन्य मतदाता के नाम पर वोट डालने का आरोप लगा। मतदान केंद्र पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    सुगौली विधानसभा के प्रत्याशी

    1. राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, लोजपा
    2. अजय कुमार झा, लोजपा
    3. जुल्फिकार आफताब, बसपा
    4. श्याम किशोर चौधरी, जनशक्ति जनता दल
    5. जितेंद्र तिवारी, किसान सुराज दल