Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Motihari vidhan sabha chunav 2025 voting: युवाओं और महिलाओं ने दिखाया उत्साह, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

    By Dharmendra SinghEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 04:25 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मोतिहारी में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां 7 ...और पढ़ें

    Hero Image

    Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates। मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता। जागरण

    डिजिटल डेस्क, पूर्वी चंपारण।Motihari Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मोतिहारी विधानसभा सीट पर मतदाता पूरे जोश के साथ वोट डाले। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां कुल 71.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।  मतदान के दौरान दुकानें बंद व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ के साथ उनका मौन से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई है। जिले के सभी 12 विधानसभा सीटों पर आमने-सामने की टक्कर है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। युवा, महिलाएं और पहली बार वोट करने वाले मतदाता खास उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले लिए। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं पुरुषों से आगे दिखीं। प्रशासनिक स्तर पर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

    मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे जात-पात से ऊपर उठकर विकास और बदलाव के मुद्दों पर वोट कर रहे हैं। कई स्थानों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार और तेज हो रही है। स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।

    मोतिहारी सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। सभी दलों के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं  जनता भी अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए उत्साहपूर्वक मतदान कर रही है।

    मोतिहारी विधानसभा

    1. प्रमोद कुमार- भाजपा
    2. देवा गुप्ता- राजद
    3. अतुल कुमार- जनसुराज पार्टी
    4. दिव्यांशु भारद्वाज- निर्दलीय
    5. सुशील कुमार-द प्लुरल्स पार्टी
    6. सिकंदर चौधरी- राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी
    7. फखरे आलम- बसपा
    8. दुखित राय-निर्दलीय
    9.ब्रजबिहारी यादव- निर्दलीय