Move to Jagran APP

Bhagalpur LS Election : JDU केे अजय मंडल ने राजद के निवर्तमान सांसद बुलो को हराया

Bhagalpur Lok Sabha Election Result भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू की ओर से अजय मंडल राजद से शैलेश कुमार और बीएसपी से मोहम्मद आशिक इब्राहिन के बीच मुकाबला था।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:40 AM (IST)
Bhagalpur LS Election : JDU केे अजय मंडल ने राजद के निवर्तमान सांसद बुलो को हराया
Bhagalpur LS Election : JDU केे अजय मंडल ने राजद के निवर्तमान सांसद बुलो को हराया

नई दिल्ली [जेएनएन]। Bhagalpur Lok Sabha Election Result: भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी अजय मंडल ने निवर्तमान सांसद राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को काफी अंतर से हरा दिया। अजय मंडल को 618254 वोट प्राप्त हुए। जबकि निवर्तमान सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 340624 वोट मिले। 

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से शैलेश कुमार का निर्वाचन हुआ। उन्हें 367623 वोट मिले। उनकी पार्टी राजद है। उन्होंने सैयद शाहनवाज हुसैन को 9485 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 57.8 प्रतिशत वोट पड़े।

भागलपुर बिहार का प्रमुख लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह क्षेत्र मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और बांका जिलों से घिरा है। इस क्षेत्र से झारखंड के गोड्डा और साहबगंज जिलों की सीमाएं जुड़ती हैं। इस क्षेत्र में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु देश का पांचवा सबसे लंबा पुल है। शहर के बीच में स्थित घंटाघर महत्वपूर्ण स्थान है। यहां बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा वृद्धेश्वरनाथ मंदिर धार्मिक स्थान हैं। यह क्षेत्र रेशम उद्योग के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां तसर से भागलपुरी साड़ी बनाने के कारखाने भी हैं। कृषि विश्वविद्यालय, तिलकामांझी विश्वविद्यालय, सिल्क इंस्टीट्यूट यहां के प्रमुख शैक्षिण संस्थान हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.