UP Board 10th 12th Result 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट upmspresults.up.nic.in पर जारी, 10वीं में 89.78% में और 75.52% 12वीं परीक्षार्थी पास, यहां जाने कौन है टॉपर
UP Board 10th, 12th Result 2023 Live Updates: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए आज, 25 अप्रैल, 2023 का दिन बेहद अहम है। आज के दिन फाइनली लंबे इंतजार के बाद उनके नतीजे जारी किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। UP Board 10th, 12th 2023 Live Result Updates: यूपी बोर्ड ने आखिरकार इस बार रिकाॅर्ड कायम कर ही दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल सीबीएसई को पीछे छोड़कर सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित कर लीं। इसके बाद कांपियों की जांच भी तय डेडलाइन से पहले खत्म करके भी सीबीएसई बोर्ड से आगे निकल गया। अब फाइनली UPMSP दोनों कक्षाओं के नतीजे भी पहले घोषित कर रहा है। नतीजे कुछ देर में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में मन मुताबिक मार्क्स आने पर स्टूडेंट्स निराश न हों। उनके पास अभी भी अंक बढ़ाने का मौका है। वे इसके लिए स्क्रूटनी करवा सकते हैं। हालांकि, फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन बोर्ड जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक आयोजित कराई गई थीं। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 31,16,487 और इंटर में 27,69,258 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
अब तक सभी ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक कर लिए होंगे। अगर किसी छात्र या छात्रा को अपने मन मुताबिक अंक नहीं मिले हैं तो वे अपनी कापियों की फिर से जांच के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएमएसपी द्वारा इसको लेकर अपडेट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट स्कूलों द्वारा वितरित किए जाएंगे।
महोबा के शुभ छपरा ने यूपी बोर्ड 12 वीं के परिणाम 2023 में रैंक 1 हासिल की है। वहीं, दूसरी रैंक पर सौरभ गंगवार और अनामिका रही हैं। दोनों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 में 486 अंक हासिल किए हैं। प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 485 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2023
आप सभी नए उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं।
माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है।…
यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों ने आखिरकार फिर झंडे गाड़ दिए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने 10वीं, 12वीं दोनों में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में टॉप 5 में 19 स्टूडेंट्स को जगह मिली है। सभी छात्रों ने 96.6% अंक प्राप्त किए हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 75.52 प्रतिशत रहा है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत: 83% 69.34% लड़के सफल हुए हैं।
10वीं में सीतापुर की प्रियांशी ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में महोबा के शुभ ने टॉप किया है।
यूपी बोर्ड में 89.78 प्रतिशत हाई स्कूल का रिजल्ट और इंटर का 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे पोर्टल पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ मिनट का इंतजार ही बचा है। नतीजे कुछ मिनट में जारी होने वाले हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे चेक करने के लिए स्टूडेंट्स upresults,nic.in 2023, Upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट के लिए जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। बोर्ड ऑफिसर कॉन्फ्रेंस में ही नतीजों का एलान करेंगे। यह भी पढ़ें: UP Board Results 2023: साल भर की मेहनत का आज मिलेगा फल, पिछले साल 10वीं, 12वीं दोनों में लड़कियां थीं आगे
यूपी बोर्ड सचिव ने बीते दिन ही इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि नतीजे आज घोषित होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा pic.twitter.com/0D5qyrpcEr
— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) April 24, 2023
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज एक साथ जारी किए जा रहे हैं। दोनों ही दोपहर 1: 30 बजे घोषित किए जाएंगे।
नकल में सख्ती की वजह से यूपी बोर्ड में इस साल 4 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के परिणााम कुछ देर में घोषित हो जाएंगे। वहीं, पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे कम अंक आने पर बच्चों को तान न दें बल्कि उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें।
यूपी बोर्ड में पिछले साल प्रिंस पटेल ने टॉप किया था। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
पिछले साल दिव्यांशी ने 95.04 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर योगेश प्रताप सिंह और अंशिका यादव रहीं थीं। दोनों ने ही 95 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।
उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर रिजल्ट मन मुताबिक नहीं भी आए तो परीक्षार्थी परेशान न हों। जिंदगी में हर अनुभव की कीमत होती है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।
प्रिय बच्चों,
— Gulab Devi (@gulabdeviup) April 25, 2023
आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा हैI परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं!
जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी
1/2 pic.twitter.com/NqU3uKljKM
सबसे पहले स्टूडेंट्स मोबाइल फोन के एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। अब यूपी कक्षा 10 के परिणाम 2023 के लिए UP10 रोल_नंबर टाइप करें। अब इस एसएमएस को 56263 पर भेजें। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को एक लैपटॉप और 1 लाख रुपये बतौर इनाम दिए जाते हैं।
साल 2022 में, यूपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 85.33% दर्ज किया गया था। इसमें लड़कों के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.21% था, जबकि 90.15% लड़कियां उत्तीर्ण हुईं थीं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ जागरण जोश डॉट कॉम पर भी नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को 10वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए up10.jagranjosh.com पर लॉगइन करना होगा। वहीं, 12वीं के नतीजे देखने के लिए up12.jagranjosh.com पर लॉगइन करना होगा।
यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राएं upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर नतीजों की जांच कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परिणाम की घोषणा के साथ यूपी बोर्ड आज पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य विवरण भी जारी करेंगे।
