Sarkari Naukri and Result 2020 Updates: बिहार जेई भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, मॉयल लिमिटेड, IRDA, IIM और अन्य में निकली सरकारी नौकरियां
आज 06 फरवरी को बीटीएससी बिहार की 6379 पदों जेई भर्ती, केंद्र सरकार की मिनी रत्न कंपनी, मॉयल लिमिटेड, दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास व सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केंद्र, राजनांदगांव, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए), आईआईएम रांची, आईआईटी खड़गपुर और गांधीनगर में सरकारी नौकरियों के अपडेट हैं। इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वेकेंसियों का इंतज़ार कर रहे हैं उनके लिए आज सुनहरा अवसर है। चलिए नज़र डालते हैं आज 6 फरवरी 2020 की प्रमुख सरकारी नौकरियों पर।


बिहार तकनीकी सेवा आयोग यानि बीटीएससी ने 6379 पदों जेई पदों के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया आरंभ की है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 17 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें नोटिफिकेशन और करें आवेदन

MOIL Recruitment 2020: केंद्र सरकार की मिनी रत्न कंपनी, मॉयल लिमिटेड ने चीफ मैनेजर (माइंस), मैनेजर (मेकेनिकल), सिविल ओवरसीयर, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर – II के कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिये गये प्रारूप के अनुसार 18 फरवरी 2020 तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। यहां देंखें नोटिफिकेशन और डाउनलोड करें अप्लीकेशन फॉर्म

CRC, Rajnandgaon Recruitment 2020: दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास व सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केंद्र, राजनांदगांव ने असिस्टेंट प्रोफेसर, वर्कशॉप सुपरवाइजर-कम-स्टोर कीपर, स्पेशल एजूकेटर, अर्ली इंटरवेशनिस्ट, ईयर मोल्ड टेक्निशियन और ऑप्टोमेट्रिस्ट के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 6 मार्च 2020 तक जमा कराये जा सकते हैं। यहां देंखें नोटिफिकेशन | अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड

IIT Gandhinagar Recruitment 2020: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, आईआईएम गांधीनगर ने 29 नॉन-टीचिंग पदों, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट, लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टाफ नर्स, जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और अन्य पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मार्च 2020 तक किये जा सकते हैं। यहां देंखें नोटिफिकेशन | ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक

IIT Kharagpur Recruitment 2020: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान यानि आईआईटी, खड़गपुर ने 88 नॉन-टीचिंग पदों, जूनियर टेक्निशियन/जूनियर लैबोरेट्री असिस्टेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर टेक्निकल सुप्रींटेंडेंट, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर और अन्य पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी 2020 तक किये जा सकते हैं। यहां देंखें नोटिफिकेशन | ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक

IIM Ranchi Recruitment 2020: भारतीय प्रबंधन संस्थान यानि आईआईएम, रांची ने नॉन-टीचिंग पदों, चीफ ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, मैनेजर (लीगल), स्टूडेंट काऊंसलर, सोशल मीडिया मैनेजर पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी 2020 को शाम 5 बजे तक किये जा सकते हैं। यहां देंखें नोटिफिकेशन | ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक

IRDA Recruitment 2020: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानि आईआरडीए ने ग्रीवेंस कॉल सेंटर स्थापित करने के लिए कंसल्टेंट के पदो पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। योग्य उम्मीदर निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन ऑफिशियल ईमेल आईडी, hr@irdai.gov.in पर 25 फरवरी 2020 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यहां देंखें नोटिफिकेशन | अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड
