MP Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: इन डायरेक्ट लिंक से देखें एमपी बोर्ड रिजल्ट, 10वीं में नैंसी और 12वीं में प्रगति मित्तल ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
LIVE mpbse.nic.in MP Board 10th,12th Result 2022 Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा आज, 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे कर दी गई। साथ ही, इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP 10th 12th Result 2022 LIVE: एमपीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स लिस्ट भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में नैंसी दूबे और 12वीं में प्रगति मित्तल ने पहला स्थान प्राप्त किया। परिणाम घोषित, 10वीं में 59.54 फीसदी और 12वीं में 72.72 फीसदी पास। एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के लिंक को Mpbse.nic.in और इन वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए विभिन्न विकल्प स्टूडेंट्स की सहायता के लिए जारी किये, जिनमें www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com और एमपी बोर्ड मोबाइल ऐप्प शामिल हैं।
MP Board 10th 12th Result 2022 को जागरणजोश डॉट कॉम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
MP Board Toppers List 2022: 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी
MP Board Result 2022: 12वीं में 67 फीसदी पास
इसी प्रकार, 12वीं में 72.72 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षा में 713833 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें 373578 छात्र और 341255 छात्राएं थीं। वहीं, 237861 छात्र और 241803 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गईं।
MPBSE Result 2022: परिणाम घोषित, 10वीं में 53 फीसदी पास
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस बार की हाई स्कूल परीक्षा में 59.54 फीसदी उत्तीर्ण घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में 1066997 स्टूडेंट्स सम्मिलित हुए थे। इनमें से 569580 छात्र और 497417 छात्राएं सम्मिलित हुई थीं। जहां कुल 287631 छात्र सफल हुए तो वहीं 286243 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। पूरी जानकारी इस लिंक से देखें।
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं में नैंसी और 12वीं में प्रगति मित्तल ने किया टॉप
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस साल हाई स्कूल परीक्षा में नैंसी दूबे ने टॉप किया है, उन्हें 496 अंक मिले हैं। 12वीं में प्रगति मित्तल ने पहला स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 494 अंक मिले हैं।
MPBSE Result 2022: 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव हुआ
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है।
MP Board 10th Result 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक
MP Board 12th Result 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक
MP Board 12th Result 2022 Vocational- आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक
MPBSE MP Board 10th Result 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
MPBSE MP Board 12th Result 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
MPBSE 10th, 12th, Result 2022: परिणाम घोषित, 10वीं में 53 फीसदी और 12वीं में 67 फीसदी पास
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस बार की हाई स्कूल परीक्षा में 59.54 फीसदी और 12वीं में 72.72 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
MP Board Result 2022: नतीजे देखने के लिए लिंक इस पोर्टल पर एक्टिव होगा
मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट और हाई स्कूल रिजल्ट देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके साथ ही, स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश पर भी देख सकेंगे।
MP Board Result: शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इसमें औपचारिक ऐलान के बाद परिणाम के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
MP Board Result 2022: मोबाइल पर ऐसे देखें नतीजे
मोबाइल पर नतीजे देखने के लिए छात्रों को गूगल के प्लेस्टोर से MPBSE Mobile App अथवा MP Mobile App Download करना होगा और Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे।
MP Board Result 2022: नतीजे देखने के लिए ये रहे डायरेक्ट लिंक
मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंड्री और हाई स्कूल रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक - 1
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक - 2
MP Board Result 2022: वेबसाइट क्रैश होने पर यह है विकल्प
18 लाख स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि एक साथ अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते वेबसाइट क्रैश होने की संभावना रहती है। ऐसे में नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स एमबीएसई मोबाइल ऐप्प पर या जागरणजोश पर अपने परिणाम देख सकेंगे।
MP Board Result 2022: इन स्टेप में देखें अपना परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों को देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले जारी की गई वेबसाइट लिस्ट में से किसी एक पर विजिट करना होगा। इसके बाद अपने कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम देख सकेंगे।
MP Board Result 2022: तैयार रखें रोल नंबर
एमपी बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा कुछ ही देर में की जानी है। ऐसे में नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर तैयार रखना चाहिए। इससे छात्र अपना परिणाम एक ही प्रयास में देख सकेंगे।
MPBSE Result 2022: शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द होगी शुरू
मध्य प्रदेश हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही में शुरू होगी। पीसी के दौरान शिक्षा मंत्री नतीजे देखने के लिए लिंक को एक क्लिक से एक्टिव करेंगे।
MP Board Result 2022: mpbse.nic.in और इन वेबसाइट पर देखें परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कुछ ही देर में की जानी है। घोषणा के बाद रिजल्ट देखने के लिए लिंक को mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और jagranjosh.com पर एक्टिव किया जाएगा।
MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित
मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार थोड़ी ही में आयोजित होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री द्वारा इस साल के टॉपर की भी घोषणा की जाएगी और नतीजों से सम्बन्धित आकड़े भी जारी किए जाएंगे।
MPBSE Result 2022: एक विषय में फेल हुए तो ये है विकल्प
यदि कोई छात्र या छात्रा एक विषय की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसके पास सप्लीमेंट्री परीक्षा में सम्मिलित होने का विकल्प होता है। इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा।
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर जारी हुआ अपडेट
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों को लेकर अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद, www.mpresults.nic.in पर परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक डालकर देख सकते हैं रिजल्ट।
MP Board Result 2022: थोड़ी ही देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कुछ ही देर में किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद नतीजों को चेक करने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
MPBSE Class 10th, 12th Result 2022: पिछले साल 100 फीसदी थे उत्तीर्ण
मध्य प्रदेश बोर्ड हायर सेकेंड्री और हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं में पिछले वर्ष 100 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित हुई थीं और स्टूडेंट्स को बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
MP Board Result 2022: सीएम शिवराज सिंह ने दी छात्रों को शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट का इंतजार कर रहे 18 लाख छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
मेरे प्यारे बच्चों आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने वाला है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 29, 2022
आपकी अपेक्षा के अनुरूप परीक्षा परिणाम आये, परिश्रम सार्थक हो, मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद आपके साथ हैं! #mpboardresult2022
MPBSE Result 2022: जागरणजोश पर ऐसे देखें मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम
यदि स्टूडेंट्स अपना एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 मोबाइल पर प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें जागरणजोश पर जाकर पंजीकरण करना होगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट पेज पर स्टूडेंट्स को अपना नाम, मोबाइल नंबर, अप्लीकेशन नंबर, आदि विवरण भरकर सबमिट करना होगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
MPBSE 10th, 12th Result 2022: न दिखे परिणाम को ये है विकल्प
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को घोषणा के बाद चेक करते समय यदि स्टूडेंट्स परिणाम नहीं दिखता है तो उन्हें अपने विवरणों जैसे रोल नंबर, अप्लीकेशन नंबर, आदि की जांच करते हुए फिर से थोड़ी देर बाद चेक करना चाहिए। एक साथ अत्यधित संख्या में स्टूडेंट्स के रिजल्ट की वेबसाइट पर विजिट करने के चलते कई बार तकनीकी समस्या होने की संभावना रहती है।
MP Board 10th, 12th, Result 2022: एक बार में ऐसे देखें परीक्षा परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को अपने नतीजे एक बार में देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, अप्लीकेशन नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करने से पहले फिर से चेक कर लेना चाहिए। कई बार छात्र रिजल्ट की घोषणा के बाद हड़बड़ी में अपना रोल नंबर गलत डाल देते हैं, जिससे उनका परिणाम नहीं दिखता और वे हताश हो जाते हैं।
MPBSE Result 2022 Class 10th, 12th: सफल होने के लिए इन मार्क्स जरूरी
कक्षा 10 और 12 के लिए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए उन्हें उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए एमपीबीएसई द्वारा निर्धारित अंक प्राप्त करना आवश्यक है। बोर्ड के नियमों के अनुसार, हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 फीसदी यानि 33 अंक प्राप्त होने जरूर है। वहीं, प्रायोगिक विषयों के लिए थ्योरी में कम से कम 25 अंक और प्रैक्टिकल में 8 अंक अर्जित हुए होने चाहिए।
MP Board Class 10, 12 Result 2022: 18 लाख परीक्षार्थियों को है नतीजों का इंतजार
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाओं में 10 लाख और हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट एग्जाम में करीब 8 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। ऐसे में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है, जो कि आज दोपहर 1 बजे नतीजों के औपचारिक ऐलान के बाद परिणाम बोर्ड द्वारा की गई वेबसाइट पर देख सकेंगे।
MP Board Class 10th, 12th Result 2022: इन कारणों से हुई देरी
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा में देरी स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल के मार्क्स बोर्ड को देरी से उपलब्ध कराए जाने के कारण से हुई। बोर्ड द्वारा स्कूलों को 10 अप्रैल तक मार्क्स सबमिट करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, इस तारीख को 19 अप्रैल तक बढ़ाना पढ़ा था।
MPBSE Result 2022 Class 10th, 12th: दूसरी बार एक साथ घोषित होंगे 10वीं, 12वीं के रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आमतौर पर हर वर्ष अलग-अलग तारीखों पर की जाती रही है। पहले हायर सेकेंड्री के और फिर हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किए जाते रहे हैं। हालांकि, इस साल दोनो ही कक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा एकसाथ की जाएगी, जो कि ऐसा 17 सालों दूसरी बार हो रहा है।
MP Board Class 10th, 12th Results 2022: पहली बार अप्रैल में घोषित हो रहे हैं परिणाम
मध्य प्रदेश बोर्ड गठन वर्ष 1965 में किया गया था। इसके बाद से अभी तक बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आमतौर पर मई माह के दौरान ही की जाती रही है। हालांकि, इस बार 29 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जा रहे है। ऐसे में यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल में घोषित हो रहे हैं।
MP Board Results 2022 Class 10th, 12th: बोर्ड ने अपडेट की रिजल्ट वेबसाइट
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश ने हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट यानि कक्षा 12 और हाई स्कूल सर्टिफिकेट यानि कक्षा 10 वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को देखने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in को अपडेट कर दिया है। अपडेट हुए पोर्टल पर एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक और एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 लिंक को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि, मध्य प्रदेश बोर्ड ने इन लिंक को एक्टिव नहीं किया है, लेकिन उन्हें एक्टिव किए जाने का समय जारी कर दिया है। इन लिंक को बोर्ड द्वारा आज, 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
MPBSE 10th, 12th Result 2022 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट देखने के लिए लिस्ट जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल जिन वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के देखने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, उनकी लिस्ट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स अपने एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com और एमपी बोर्ड मोबाइल ऐप्प देख सकेंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
MP Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: इन स्टेप में करें चेक
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 18 लाख छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक घोषणा के बाद जारी की गई वेबसाइट लिस्ट में से किसी पर भी चेक कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को इन वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे और अपनी प्रोविजिनल मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं।