Bihar Board BSEB 10th Result 2022 LIVE, Declared: बिहार बोर्ड मैट्रिक में 79.88% स्टूडेंट्स पास, छात्राओं ने मारी बाजी
Bihar Board BSEB 10th Result 2022 LIVE Updates: बिहार 10वीं रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कर दी है। बिहार मैट्रिक टॉपर्स को सरकार देगी पुरस्कार। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को एक बार में ऐसे देखें।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल (Bihar Board 10th result 2022) की घोषणा आज यानी कि 31 मार्च को दोपहर 3 बजे अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कर दी गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी नतीजों की घोषणा की। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने लैपटॉप पर क्लिक करके रिजल्ट जारी किया गया। हालांकि पिछले साल कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई थी लेकिन इस बार स्थिति ठीक रहने के चलते पहले इंटरमीडिएट और अब हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। परीक्षा में 79.88% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक
जागरणजोश डॉट कॉम पर रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक
बिहार बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी की जाएगी, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड से प्राप्त अपडेट के अनुसार मैट्रिक परीक्षाफल घोषणा अब दोपहर 1 बजे नहीं बल्कि दोपहर 3 बजे की जाएगी। छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपने रोल नंबर व अन्य विवरण भरकर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लेना चाहिए, ताकि परिणाम एक ही बार में देख सकें।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल, पिछले साल टॉप 3 में 2 लड़कियों ने पहला स्थन हासिल किया था। ऐसे में संभाावना जताई जा रही है कि इस साल भी कड़ी टक्कर होगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट DigiLocker ऐप पर भी देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को स्मार्ट्फोन में ऐप को डाउनलोड करना होगा। बिहार बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। हालांकि, यदि छात्र फेल होते हैं तो उनके पास विभिन्न विकल्प हैं। बिहार बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित हो जाएंगे। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने बीते दिन यानी कि बुधवार को 10वीं के परिणाम समय और तारीख की घोषणा कर दी थी। इसके अनुसार, कक्षा 10 का परिणाम 2022 की घोषणा दोपहर 1 बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Education Minister Vijay Kumar Choudhary) द्वारा किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद होंगे। साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी होंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन मोड में रिलीज कर दिया जाएगा।
Bihar Board Class 10th Result: इन पांच स्टेप्स में बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कर पाएंगे चेक
स्टेप- 1: आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर, बिहार मैट्रिक परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: नए पेज पर, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4: बीएसईबी 12वीं के परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे
स्टेप 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
ये हैं बिहार बोर्ड के 5 टॉपर्स
रामायणी रॉय 2. सानिया कुमारी 2. विवेक कुमार ठाकुर 3. प्रज्ञा कुमारी 4. निर्जला कुमारी 5. अनुराग कुमार 5. सुरेश कुमार 5. निखिल कुमार
पहले स्थान पर रामायाणी और दूसरे स्थान पर सानिया
बिहार बोर्ड में पहले स्थान पर रामायाणी और दूसरा स्थान सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर ने 97.2% के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
79.88 फीसदी छात्र सफल
बीएसईबी मैट्रिक की परीक्षा में कुल 79.88 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस परीक्षा के लिए 16, 11, 099 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनमें लड़कियों की संख्या 7,90,920 है, जबकि लड़कों के लिए यह 8,20,179 है।
टॉप 10 में 47 स्टूडेंट्स ने बनाई जग
बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की ताजा जानकारी के अनुसार, कुल 47 छात्रों ने टॉप 10 में स्थान पाने में सफल रहे हैं, जबकि 8 छात्र शीर्ष 5 रैंक में सफल रहे हैं। बीएसईबी 10वीं टॉपर्स 2022 की पूरी सूची जल्द ही biharboardonline.bihar.gov.in 2022 परिणाम पर उपलब्ध होगी।
बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर बनी रामायणी
बिहार बोर्ड दसवीं में रामायणी ने टॉप किया है।
Bihar Board 10th Topper 2022
बिहार बोर्ड टॉपर्स की बात आती है तो राज्य के सिमुलतला स्कूल सबकी निगाहों में आ जाता है। पिछले साल कई टॉपर्स इसी स्कूल से आए थे। अब ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार भी यहां मेधावी होंगे।
सभागार में पहुंचे अधिकारी
बिहार दसवीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने के लिए परिणाम की घोषणा के लिए सभी संबंधित अधिकारी सभागार, शिक्षा विभाग, विकास भवन, पटना पहुंच गए हैं। हालांकि फिलहाल, उन्हें अब शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का इंतजार है, जिनके अब से कभी भी पहुंचने की उम्मीद है। बस इसके बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही देर में विकास भवन में शुरू होगी।
इन वेबसाइट्स पर कुछ मिनट में दिखेंगे नतीजे
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
ऑफिशियल वेबसाइट हुई ठप
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने से पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ ठप हो गई है। लिंक पर क्लिक करने से वेबपेज पर दिस पेज इज नाट वर्किंग करके शो रहा है।
BSEB 10th Result 2022 How to check
बिहार बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को देखने के लिए सबसे पहले http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद इनको यहां होमपेज पर 10वीं रिजल्ट का लिंक मिलेगा। इस पर टैब करने के बाद स्टूडेंट्स नए पेज पर, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब बीएसईबी 12वीं के परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
BSEB 10th Result 2022 Merit List
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से मैट्रिक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
BSEB 10th Result 2022 Pass Percentage
बिहार मैट्रिक रिजल्ट में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर उन्हें संबंधित विषय में फेल माना जाएगा।
BSEB BIHAR 10th Result 2022 Date and Time - 3pm, 31st March 2022:
बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार में अब बस कुछ मिनटों का इंतजार बचा है। इसके बाद नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख जा सकते हैं।
स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
Bihar board 10th Result 2022 नतीजे जारी होने के बाद छात्र आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपने बीएसईबी मैट्रिक के परिणाम देख सकेंगे। इसके बाद उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
BSEB 10th Result 2022: बिहार 10वीं परीक्षा परिणाम शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित
बस अब कुछ देर के बाद ही बिहार राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री बीएसईबी द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कक्षा 10 परीक्षा परिणाम घोषित करें। इसके बाद छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
जागरण जोश पर भी देख सकते हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट
जागरण जोश पर भी देख सकते हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट। इसके लिए छात्र-छात्राओं को इस डायरेक्ट लिंक पर करना होगा क्लिक
BSEB Matric Result Date & Time: पिछले 5 सालों में इस डेट पर घोषित हुए थे रिजल्ट
31 मार्च 2022 दोपहर 1 बजे
5 अप्रैल 2021 दोपहर 3:30 बजे
26 मई 2020 दोपहर 12:30 बजे
6 अप्रैल 2019 दोपहर 1 बजे
26 जून 2018 शाम 5 बजे
22 जून 2017 दोपहर 1 बजे
Bihar Board Clas 10 Toppers 2022: बिहार दसवीं टॉपर को राज्य सरकार से मिलेंगे ये पुरस्कार
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल में पहला 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की तरफ से पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार किसी भी पायदान पर एक से अधिक छात्र या छात्राओं के आने पर भी हर एक को दिए जाएंगे। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
रिजल्ट से नाखुश स्टूडेंट्स को मिलेगा रीचेकिंग का मौका
बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम जारी होन के बाद, जो छात्र अपने बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक परिणाम से असंतुष्ट होंगे, वे रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस बार भी आगे निकला बिहार बोर्ड
बिहार बोर्ड पिछले साल की तरह इस साल भी अन्य बोर्ड को पीछे छोड़कर आगे निकल गया है। इसके तहत, पहले परीक्षाएं आयोजित कराने के साथ ही इस बार भी नतीजे पहले ही जारी किए जा रहे हैं।
बिना इंटरनेट के भी देखें परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि अगर उनके सामने इंटरनेट की समस्या है तो वे बिना इंटरनेट के भी बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस बाक्स पर जाना होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास होने के लिए एक छात्र को कक्षा 10 की मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। साल 2021 में मैट्रिक परीक्षा के लिए सफल प्रतिशत 78.17 रहा था।
BSEB Matric Result 2022: बदला मैट्रिक परीक्षाफल घोषणा का समय
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार मैट्रिक के नतीजों की घोषणा का समय बदल दिया गया है। अब परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। पहले इसे दोपहर 1 बजे घोषित किया जाना था।
पिछले साल 4,13,087 स्टूडेंट्स ने हासिल की थी फर्स्ट डिवीजन
प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या - 4,13,087
द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या - 5,00,615
तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या - 3,78,980
Bihar Board Matric Result 2022: एक बार में ऐसे देखें नतीजे
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणामों की घोषणा अब कुछ ही देर में कर दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। हालांकि, कई बार स्टूडेंट्स जल्दबाजी में गलत रोल नंबर भरकर सबमिट कर देते हैं। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपने रोल नंबर व अन्य विवरण भरकर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लेना चाहिए, ताकि परिणाम एक ही बार में देख सकें।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देखने को मिल सकता है कड़ा मुकाबला
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लास्ट ईयर टॉप 3 में 2 लड़कियों ने मारी थी बाजी। पहली रैंक में दो लड़कियों और एक लड़के ने कब्जा जमाया था। इन तीनों छात्रों ने 500 में से 484 अंक (96.80 प्रतिशत अंक) के साथ पहली रैंक हासिल की थी। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
DigiLocker ऐप पर भी देख सकेंगे Bihar Board Matric Result 2022
DigiLocker ऐप पर बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन में digilocker.gov.in वेबसाइट या DigiLocker app अगर नहीं है तो डाउनलोड करें। इसके बाद होम पेज पर बीएसईबी ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां Class 10th Results लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
16 मार्च को जारी हुआ 12वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड (BSEB) ने 16 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसके अनुसार, साइंस स्ट्रीम में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने टॉप किया था।
SMS से भी देख सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं। स्टूडेंट्स नतीजे देखने के लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में मैसेज बॉक्स में जाएं। यहां नया मैसेज टाइप करने के लिए क्लिक करें। इसके बाद बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 देखने के लिए BIHAR10<स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें। अब इस मैसेज को 56263 पर मैसेज भेजें।
साल 2021 में अप्रैल में जारी हुए थे रिजल्ट
बिहार बोर्ड जहां इस साल 2022 में 31 मार्च को नतीजे जारी कर रहा है। वहीं पिछले साल की अगर बात करें तो यह 5 अप्रैल को रिलीज किए गए थे। वर्ष 2021 की मैट्रिक परीक्षा में 16.54 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
BSEB 10th Result 2022: अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए हैं ये विकल्प
यदि कोई छात्र या छात्रा बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 में फेल घोषित किया जाता है तो उसके पास कॉपियों की फिर से चेकिंग या फिर से मूल्यांकन या पूरक परीक्षा का विकल्प है। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।
साल 2021 में शामिल हुए थे 16,54,171 स्टूडेंट्स
कुल छात्र उपस्थित हुए - 16,54,171
कुल पास हुई लड़कियां - 6,16,536
कुल पास हुए लड़के - 6,76,518
उत्तीर्ण हुए कुल छात्र- 12,93,054
कुल सफल प्रतिशत - 78.17%
17 लाख स्टूडेंट्स कर रहे हैं इंतजार
कक्षा 10 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए करीब कुल 17 लाख छात्र परिणाम की राह देख रहे हैं। आज इनका इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in, onlineonlinebseb.in पर जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड ने ट्वीटर पर जारी की थी आधिकारिक सूचना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने दसवीं रिजल्ट की सूचना ट्विटर पर रिलीज की थी।
#BSEB pic.twitter.com/WuJ26Bjr0b
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 30, 2022