दिल्ली में एप आधारित कैब के चालक द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने की घटना निंदनीय है। आए दिन सामने आ रहीं ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि कैब संचालक कंपनियां महिलाओं को अब तक सुरक्षा के प्रति आश्वस्त नहीं कर सकी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्थिति में सुधार के लिए उल्लेखनीय प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नया मामला रविवार रात सामने आया। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला आइजीआइ एयरपोर्ट से उबर कैब से बाराखंभा की ओर जा रहीं थीं। रास्ते में कैब चालक ने अश्लील हरकत की। महिला ने जनपथ के पास कैब रुकवाकर पुलिस में शिकायत की। जांच में यह भी सामने आया है कि कैब चालक दूसरे के लाइसेंस पर कैब चला रहा था। ऐसे में कैब संचालक कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न् लगता है।

कैब चालकों द्वारा छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की घटनाएं दोबारा न हों और महिलाएं कैब में सुरक्षित यात्र कर सकें, इसकी पहली जिम्मेदारी कैब संचालक कंपनियों की है। यदि चालक दूसरे के लाइसेंस पर कैब चला रहा था और संचालक कंपनी को यह पता नहीं है तो यह आशंका भी निमरूल नहीं कही जा सकती है कि इस तरह के कुछ अन्य कैब चालक भी होंगे, जो फर्जी लाइसेंस पर कैब चला रहे हों। ऐसे में यात्री निश्चित तौर पर सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को भी कैब संचालक कंपनियों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दबाव बनाना चाहिए। समय-समय पर औचक निरीक्षण करना चाहिए।

[ स्थानीय संपादकीय: दिल्ली ]