Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIMI Banned: क्या है SIMI? 1977 से लेकर जानिए अबतक का पूरा इतिहास; मोदी सरकार ने इसलिए बढ़ाया बैन

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 08:09 PM (IST)

    स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के खिलाफ भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए पांच सालों के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया। गृह मंत्रालय ने सोमवार क ...और पढ़ें

    Hero Image
    2001 में भारत सरकार ने सिमी पर बैन लगा दिया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के खिलाफ भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए पांच सालों के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यूएपीए के तहत पांच सालों की अवधि के लिए इस संगठन को 'गैरकानूनी संघ' करार दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिमी देश में एक प्रतिबंधित संगठन है। सिमी पर देश में कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। मगर क्या आपको सिमी का इतिहास मालूम है? आइए आपको इस खबर के माध्यम से बताते हैं कि स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया क्या है...

    25 अप्रैल 1977 में हुई थी सिमी की स्थापना

    स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया की स्थापना 25 अप्रैल 1977 में हुई थी। यह प्रतिबंधित इस्लामिक छात्र संगठन है। माना जाता है कि साल 1956 में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी को नया रूप देते हुए सिमी को बनाया गया था, यानी सिमी जमात-ए-इस्लामी का नया रूप है। सिमी को शुरू करने वाला मोहम्मद अहमदुल्ला सिद्दीकी था।

    2001 में भारत सरकार ने सिमी पर बैन लगा दिया

    सिमी भारत में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके क्रियाकलापों को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2001 में बैन लगा दिया। जब अटल बिहारी वाजपेयी सरकार सत्ता में थी। हालांकि, साल 2008 में एक विशेष न्यायाधिकरण के तहत सिमी से बैन हटा दिया गया था, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर संगठन पर उसी साल फिर से बैन लगा दिया गया।

    सिमी ने नया रूप धारण किया

    सिमी ने अपने मूवमेंट को चलाने के लिए 2002 में एक नए संगठन का रूप लिया। सिमी नया रूप धारण करते हुए इंडियन मुजाहिदीन नाम से बाहर आया। इंडियन मुजाहिदीन पर भारत में कई जगहों पर ब्लास्ट करने का आरोप है। माना जाता है कि इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य संगठन में स्लीपिंग मॉड्यूल की तरह काम करते हैं।

    क्रिकेट मैच देखने के नाम पर पाकिस्तानी भारत में घुसे

    कहा जाता है कि साल 2010 के आसपास क्रिकेट मैच देखने के नाम पर पाकिस्तानी से नागरिक टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आए थे। यह लोग भारत आए तो लेकिन वापस नहीं गए। इनकी संख्या करीब 400 के करीब है।

    मध्य प्रदेश से सिमी का गहरा कनेक्शन

    साल 2015 में वर्तमान मोदी सरकार ने सिमी पर प्रतिबंध अनिश्चितकालीन समय के लिए बढ़ा कर सिमी के खिलाफ कार्यवाही सख्त कर दी। वहीं, मध्य प्रदेश से सिमी का गहरा कनेक्शन रहा है। देशभर में सिमी के सबसे ज्यादा कायकर्ताओं की गिरफ्तारी इसी राज्य से हुई है।

    इस्लामिक जिहाद फैलाने के कृत्य में संलिप्त- सुप्रीम कोर्ट

    कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा था कि यह संगठन देश में इस्लामिक जिहाद फैलाने के कृत्य में संलिप्त है। एक अधिसूचना मे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सिमी अपनी विध्वंसक गतिविधियों को जारी रख रहा है और अपने कार्यकर्ताओं को फिर से संगठित कर रहा है जो अभी भी फरार हैं। यह संगठन साम्प्रदायिकता, वैमनस्य पैदा करके, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में जुटी है।

    ये भी पढ़ें: US Visa: अमेरिका ने 2023 में रिकॉर्ड 14 लाख भारतीयों को वीजा जारी किया, हर 10 अमेरिकी वीजा आवेदकों में से एक भारतीय