Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Namo Bharat के यात्रियों को कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी? NCRTC ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 12:56 PM (IST)

    Namo Bharat ट्रेन के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशनों पर यात्रियों को अब 15 की जगह 30 मिनट इंतजार करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा पिछले दस दिनों से चल रहे रखरखाव कार्य के कारण यह बदलाव हुआ है, जो अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा। इससे नौकरीपेशा और छात्रों सहित यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।   

    Hero Image

    नमो भारत के दो स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन का ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर और आनंद विहार में नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों के लिए ट्रेन का इंतजार ज्यादा लंबा हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने पिछले दस दिनों से रखरखाव कार्य के चलते दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के आने-जाने का अंतराल 15 मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट कर रखा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनसीआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो दोनों स्टेशनों के बीच रखरखाव कार्य को पूरा होने में अभी 15 दिन और लगेंगे। ऐसे में यात्रियों को इतने दिन की परेशानी और झेलनी पड़ेगी। इन दोनों स्टेशनों से गाजियाबाद के रास्ते मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का परिचालन हो रहा है। धीरे-धीरे यह सेवा लाइफ लाइन बन रही है।

    11 जून से परेशानी झेल रहे नौकरीपेशा से जुड़े लोग

    खासतौर पर नौकरीपेशा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अधिक महत्व रखती है। इस ट्रेन के चलने से उनके लिए दिल्ली-मेरठ के बीच सफर आसान हो गया है, लेकिन नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन से जाने वाले यात्रियों को गत 11 जून से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    जिस ट्रेन के लिए वह 15 मिनट का इंतजार करते थे। अब उन्हें 30 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि इतनी देर में वह कई स्टेशन पार कर सकते हैं।

    एनसीआरटीसी का कहना है कि ट्रैक संबंधी रखरखाव कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जिस ट्रैक पर काम चलता है, उस पर ब्लाक लेकर ट्रेन का परिचालन बंद करना पड़ रहा है। ऐसे में आने-जाने वाली ट्रेनें एक ही ट्रैक से आ-जा रही हैं। इस कारण अंतराल अवधि बढ़ानी पड़ी है।

     

    एक महीने में ठीक नहीं हुआ शेड

    नमो भारत ट्रेन के न्यू अशोक नगर स्टेशन पर तेजी आंधी में टिन शेड को उखड़े हुए एक माह से अधिक हो गया है। अब तक शेड की मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में स्टेशन का आधा हिस्सा बिना शेड के है।

    यात्रियों ने बताया कि वर्षा होने पर पानी आता है। मानसून आने वाला है, इसे ठीक नहीं किया तो यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में परेशानी हो सकती है। एनसीआरटीसी का कहना है कि मरम्मत कार्य चल रहा है।

    मैं न्यू अशोक नगर से सटे नोएडा के एक संस्थान में नौकरी करता हूं। नमो भारत ट्रेन के परिचालन का अंतराल बढ़ने से परेशानी हो रही है। -पुष्पेंद्र कुमार, यात्री

    पिछले 10 दिनों से बहुत परेशानी हो रही है। आधा घंटा ट्रेन का इंतजार करन पड़ रहा है। जो भी रखरखाव कार्य चल रहा है, उसे जल्द पूरा किया जाए। -अनन्या सिंह, यात्री