विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनॉट प्लेस में सीजेपी के खिलाफ उतरे युवा, दिल्ली पुलिस के समर्थन में बुलंद की आवाज

Published: Sat, 10 Oct 2026 10:31 PM (IST)

कनॉट प्लेस में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच युवाओं ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में नारे लगाए, कुछ के ...और पढ़ें

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस, जागरण।

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस, जागरण।

HighLights

  1. कनॉट प्लेस में युवाओं ने दिल्ली पुलिस का समर्थन किया।

  2. सीजेपी के विरोध में नारे लगे, पीएम मोदी के पोस्टर दिखे।

  3. सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सीजेपी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के कनॉट प्लेस में कुछ अलग नजारा दिखा।

कनॉट प्लेस के पास कुछ ऐसे युवा भी नजर आए जो पुलिस के समर्थन में नारे लगा रहे थे। हालांकि युवाओं ने स्पष्ट किया किसी राजनीतिक दल के समर्थक नहीं है। बस वह पुलिस का समर्थन करने आए है।

सीजेपी के विरोध में लगे नारे

युवा सीजेपी के विरोध में नारे लगा रहे थे जबकि कुछ पुलिस के समर्थन में नारे लगा रहे थे। वहीं,उनके पास पीएम मोदी के समर्थन वाले पोस्टर भी थे। वहीं, कुछ में ईवीएम को सही ठहराने वाले पोस्टर भी थे।

शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन में लगभग हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान विरक्षी पार्टी के कई नेता भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

रविवार को भी जारी रहेगा आंदोलन

बता दें कि कॉकरोच पार्टी द्वारा रविवार को भी आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया है। सीजेपी की कमान संभाल रहे अजिंक्य शिंदे ने कहा कि लड़ाई काफी लंबी है। उन्होंने बताया कि पार्टी रविवार को भी जंतर-मंतर की ओर कूच करेगी। उन्होंने साफ कहा कि इस विरोध-प्रदर्शन को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपना इस्तीफा नहीं सौंप देते।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर CJP के धरने का ट्रेनों पर आज भी असर, नई दिल्ली से नहीं चलेंगी हावड़ा-सियालदह राजधानी

कनाट प्लेस