विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे पर यमुनापार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन और 3000 पुलिसकर्मी रखेंगे नजर

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:53 PM (IST)

यमुनापार में दशहरे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें 3000 पुलिसकर्मी और ड्रोन से निगरानी शामिल है। प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. यमुनापार में दशहरे पर 3000 पुलिसकर्मी तैनात।

  2. ड्रोन से रामलीला स्थलों की कड़ी निगरानी होगी।

  3. प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति के कारण सुरक्षा कड़ी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में करीब 70 स्थानों पर रामलीलाएं हो रही हैं। दशहरे पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

यमुनापार में करीब तीन हजार पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल के दो सौ के करीब जवान तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी 100 वाहनों से गश्त करेंगे और ड्रोन के जरिये भी निगरानी करेंगे।

यमुनापार 5 बड़ी रामलीला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दशहरे पर यमुनापार में रहेंगे, इसी वजह से सुरक्षा कड़ी की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ समन्वय किया है। मंगलवार को दशहरे पर सबसे अधिक भीड़ सीबीडी ग्राउंड में होने की उम्मीद है। इसमें पांच बड़ी रामलीलाएं हो रही हैं।

लाखों की संख्या में आ सकते हैं लोग

यहां एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने कहा कि जिले में रामलीला स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसीपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

रावण दहन के दौरान कोई भगदड़ न मचे, इसलिए भीड़ को दूर रखा जाएगा। कहां पर कितनी भीड़ है, इसे देखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

संदिग्धों पर रखी जाएगी नजर

उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने कहा कि शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, यमुना विहार समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। रामलीला स्थलों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की हत्या में बड़ा खुलासा, 500 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पर्दाफाश