विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद फिर गंदगी में डूबी यमुना नदी, हथनी कुंड से कम पानी छोड़ने से बढ़ा प्रदूषण, कालिंदी कुंज पर उफनाया झाग

Published: Wed, 05 Nov 2025 09:20 PM (IST)

छठ पूजा के बाद यमुना नदी फिर से प्रदूषित हो गई है। हथनी कुंड से कम पानी छोड़े जाने के ...और पढ़ें

कालिंदी कुंज स्थित यमुना में झाग। वीडियो ग्रैब

कालिंदी कुंज स्थित यमुना में झाग। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. छठ के बाद यमुना फिर प्रदूषित

  2. हथनी कुंड से कम पानी छोड़ा

  3. कालिंदी कुंज में उफना झाग

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ पूजा के बाद अब यमुना में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से अब पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसका असर दिल्ली में दिख रहा है। कालिंदी कुंज के पास दूषित जल में जहरीला झाग तैर रहा है। आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।

छठ पूजा के समय हथनी कुंड बैराज से पूर्वी व पश्चिचमी यमुना नहर में जाने वाले पानी को रोककर यमुना में डाला जा रहा था। इससे अपेक्षाकृत साफ जल में लोगों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया था। अर्थ वारियर्स के पंकज का कहना है कि 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक नदी में लगभग 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे प्रदूषण कम हुआ था। अब कम पानी छोड़े जाने से नदी में फिर से प्रदूषण बढ़ रहा है।

झाग कम करने के लिए नाव से रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। 12 नवंबर से यह भी बंद हो जाएगा। यह ध्यान रखना होगा कि यमुना सिर्फ मेला या आयोजन का माध्यम नहीं है। नदी को स्वच्छ व अविरल रखने के लिए हथनी कुंड से अधिक पानी छोड़े जाने के साथ ही इसमें गिरने वाले औद्योगिक अपशिष्ट और घरों की गंदगी को रोकना होगा।

भाजपा इस स्थिति के लिए पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि 10 वर्षों तक आप सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया। यमुना की सफाई के लिए आवंटित 6500 करोड़ रुपये कहां खर्च कर दिए गए इसकी कोई जानकारी नहीं है। रेखा गुप्ता सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से यमुना की सफाई का काम शुरू किया है।

यह भी पढ़ें- यमुना सफाई पर उड़े 6,856 करोड़ पर सुधार जीरो: CSE की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, नई 5-सूत्रीय योजना का सुझाव